देवास में 800 किलो मिठाई और एनालॉग मावा नष्ट:जोधपुर, न्यू स्वदेशी स्वीट्स से जब्त की थी, फूड सेफ्टी विभाग ने की कार्रवाई

देवास में 800 किलो मिठाई और एनालॉग मावा नष्ट:जोधपुर, न्यू स्वदेशी स्वीट्स से जब्त की थी, फूड सेफ्टी विभाग ने की कार्रवाई

देवास में त्योहारों से पहले मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार रात जोधपुर स्वीट्स और न्यू स्वदेशी स्वीट्स से जब्त की गई 800 किलो से अधिक मिठाई और एनालॉग मावे को गुरुवार को नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में नष्ट कर दिया गया। नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम जब्त की गई मिठाई और मावे को ट्रेंचिंग ग्राउंड लेकर पहुंची। यहां पूरी सामग्री को नष्ट कर दिया गया, ताकि इसे दोबारा बाजार में खपाया न जा सके। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में तैयार मिठाई के साथ एनालॉग मावा भी शामिल था। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *