पूर्व मंत्री पर अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज:इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

पूर्व मंत्री पर अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज:इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता पर इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुरुवार के दिन मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के विमल गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर ‘फतेहपुर नमस्ते’ नामक आईडी से पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी की गई। राधेश्याम गुप्ता मौजूदा बीजेपी विधायक विकास गुप्ता के पिता हैं। शिकायतकर्ता विमल गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस कृत्य के बारे में पूछा, तो आरोपी ने पूर्व मंत्री के साथ-साथ उन्हें भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *