प्रदेश में किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान- श्यामलाल पाल:बोले- सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय लाठियां चलवा रही

प्रदेश में किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान- श्यामलाल पाल:बोले- सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय लाठियां चलवा रही

बस्ती में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के गायघाट स्थित मैरेज हॉल में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि और सांसद रामप्रसाद चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने चीनी, गैस और खाद के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके ऊपर लाठियां चलवा रही है। श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बेहतर काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनते ही महिलाओं के खातों में 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं के खातों में 15 लाख रुपये भेजने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया। संगठन मजबूत करने का आह्वान सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास दिखाई नहीं दे रहा है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहीं सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम जियावन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, डॉ. किताबुल्लाह अंसारी और राजेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। नेताओं ने पार्टी के लक्ष्य और संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद इस सम्मेलन में मो. स्वालेह, विजय विक्रम आर्या, गीता भारती, गुलाब सोनकर, संजय गौतम, रोहित आर्या, दया शंकर मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला कक्कू, राजा राम यादव, रवींद्र यादव, जावेद पिंडारी, महंत यादव, जमील अहमद, राजेंद्र चौरसिया, यूसुफ अंसारी, रणजीत यादव रिनटु, आरडी गोस्वामी, राम बृक्ष यादव, कैश मोहम्मद, अमरेन्द्र यादव, मनोज यादव, कोइल यादव, महेंद्र यादव, सुभाष यादव, चंद्रिका यादव, विजय प्रताप यादव, राघवेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद यादव, प्रेम जी यादव, राजेश पटेल, गिरीश चंद्र, इरशाद अहमद, निशार अहमद, मैंसर अली, सुबाश चंद्र यादव, हीरा यादव, देवनाथ यादव, राजेश यादव, ज्ञान चन्द्र चौधरी, बैजनाथ शर्मा, नन्द लाल यादव, राम शंकर निराला, विजय पाल यादव, गजानन पाल, सर्वजीत यादव, इन्द्रसेन यादव, विवेक यादव विक्की, लालमन यादव, मान सिंह यादव, रवींद्र यादव और अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *