Gen-Z के प्रदर्शन पर थरूर ने भारत की तारीफ की:कहा- देश का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं

Gen-Z के प्रदर्शन पर थरूर ने भारत की तारीफ की:कहा- देश का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश में हाल ही में हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को लेकर देश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं। थरूर ने यह बात NDTV एक कार्यक्रम में दक्षिण एशिया की राजनीतिक व्यवस्थाओं और Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने भारत की स्थिति की तुलना उन दूसरे देशों से भी की, जहां हाल के सालों में युवाओं ने बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर विरोध किया। थरूर ने कहा कि पिछले करीब एक दशक में दक्षिण एशिया के छह प्रमुख देशों में युवाओं के बड़े प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इनमें म्यांमार, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भारत शामिल हैं। इन सभी प्रदर्शनों के पीछे अलग-अलग मुद्दे रहे, लेकिन सभी में Gen-Z का गुस्सा था। इन देशों की सरकारों ने विरोध प्रदर्शनों का अलग-अलग तरीके से सामना किया। वहीं, भारत ने हालात के मुताबिक खुद को ढाल कर हालात संभाल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *