CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, एक नवंबर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली पार्टी की विरोध रैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए एक कड़ी चेतावनी है। कांग्रेस ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। वेणुगोपाल ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि यह अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन होगा और इससे प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री पर प्रभाव हुआ है।

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा, विरोध प्रदर्शन के समर्थन में उमड़े जनसमर्थन को देखकर उन्होंने अपना आपा खो दिया है। यही वजह है कि वे प्रदर्शनकारियों को अराजकतावादी बता रहे हैं और आंदोलन को संसद का अपमान करार दे रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन उनके लिए कड़ी चेतावनी है।

उन्होंने कहा, ज्ञानेश कुमार को पद से हटना होगा। हमारी बात लिखकर रख लीजिये। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि यदि पुलिस सहयोग करती है तो यह उसके लिए अच्छा होगा।

रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने संवाददाताओं से कहा कि देश की जनता चाहती है कि कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का विरोध प्रदर्शन उनके इस्तीफे तक जारी रहेगा। केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शनिवार को कहा था कि जब लोकतंत्र के सामने चुनौती हो तो चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने सभी से विरोध रैली में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, दिल्ली चलो! जब लोकतंत्र को चुनौती दी जा रही हो तो चुप रहना कोई विकल्प नहीं है।

संविधान हमारी ताकत है। जनता का जनादेश हमारी जिम्मेदारी है। दोनों की रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *