पूर्णिया में शनिवार की रात राय ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई। चोर करीब 7 लाख रुपए के चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका फुटेज रविवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉप में 2 चोर घुसे हैं। टॉर्च की रोशनी में जेवरात चुरा रहे हैं। सामने दुकान का शटर नीचे से टूटा हुआ है। रविवार की सुबह जब दुकानदार मनोज कुमार राय पहुंचे तो देखा शटर टूटा हुआ है। दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। जेवरात भी नहीं थे। घटना अमौर प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने की है। शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर दुकानदार मनोज कुमार ने कहा कि शनिवार शाम मैंने दुकान बंद की थी। बिल्डिंग में ऊपर मेरा घर है, नीचे मेरी दुकान है। रात में चोर आए और ग्रिल को उखाड़ दिया, फिर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने शोकेस में रखे लगभग 3 किलोग्राम चांदी के विभिन्न प्रकार के गहने उड़ा लिए। घटना अमौर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार राय ने बताया कि 22 अगस्त की दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे दो अज्ञात युवक जेवरात के लेन-देन के सिलसिले में दुकान पर आए थे।
बातचीत के दौरान बहस हो गई थी, वे धमकी देकर गए थे कि कल तुमको दिखा देंगे। रात में चोरी हुई। आसपास के सीसीटीवी की जांच की मांग
पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार राय ने अमौर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। दुकानदार ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान में लगे और आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जाए, जिससे संदेहास्पद युवकों और अपराधियों का सुराग मिल सके।
आरोपियों की पहचान की जा रही है
अमौर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा सके । पूर्णिया में शनिवार की रात राय ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई। चोर करीब 7 लाख रुपए के चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका फुटेज रविवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉप में 2 चोर घुसे हैं। टॉर्च की रोशनी में जेवरात चुरा रहे हैं। सामने दुकान का शटर नीचे से टूटा हुआ है। रविवार की सुबह जब दुकानदार मनोज कुमार राय पहुंचे तो देखा शटर टूटा हुआ है। दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। जेवरात भी नहीं थे। घटना अमौर प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने की है। शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर दुकानदार मनोज कुमार ने कहा कि शनिवार शाम मैंने दुकान बंद की थी। बिल्डिंग में ऊपर मेरा घर है, नीचे मेरी दुकान है। रात में चोर आए और ग्रिल को उखाड़ दिया, फिर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने शोकेस में रखे लगभग 3 किलोग्राम चांदी के विभिन्न प्रकार के गहने उड़ा लिए। घटना अमौर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार राय ने बताया कि 22 अगस्त की दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे दो अज्ञात युवक जेवरात के लेन-देन के सिलसिले में दुकान पर आए थे।
बातचीत के दौरान बहस हो गई थी, वे धमकी देकर गए थे कि कल तुमको दिखा देंगे। रात में चोरी हुई। आसपास के सीसीटीवी की जांच की मांग
पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार राय ने अमौर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। दुकानदार ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान में लगे और आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जाए, जिससे संदेहास्पद युवकों और अपराधियों का सुराग मिल सके।
आरोपियों की पहचान की जा रही है
अमौर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा सके ।

