शेखपुरा में रविवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के 8 घंटे बाद भी किशोर का शव गहरे पानी से बरामद नहीं किया जा सका है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अमन कुमार उर्फ प्रियांशु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पहाड़ी की खाई में जमा पानी में स्नान करने आया था। इसी दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया और पानी से बाहर नहीं आ सका। उसके साथियों ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गोताखोरों ने शव को निकालने का प्रयास सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने पटना से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि किशोर के शव को खाई से बरामद किया जा सके। निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था घटना स्थल पर वरीय उप समाहर्ता सरोज पासवान, सदर प्रखंड के सीओ सहित कई पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंचे। मृतक अमन शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से किशोर के परिवार में कोहराम मचा है, जबकि गांव में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष बोले-बच्चे की तलाश जारी नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पटना से एनडीआरएफ के गोताखोरों का दल अगले दिन सुबह तक यहां पहुंच जाएगा। उधर, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने लगातार हो रहे अंधाधुंध पत्थर उत्खनन के कारण बने इन जानलेवा गड्ढों पर चिंता व्यक्त की। आक्रोशित लोगों ने बताया कि पत्थर उत्खनन के दौरान पहाड़ के भरपूर दोहन से बड़े-बड़े गड्ढे ऐसे ही छोड़ दिए जाते हैं, जो ऐसी घटनाओं का कारण बनते हैं। शेखपुरा में रविवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के 8 घंटे बाद भी किशोर का शव गहरे पानी से बरामद नहीं किया जा सका है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अमन कुमार उर्फ प्रियांशु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पहाड़ी की खाई में जमा पानी में स्नान करने आया था। इसी दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया और पानी से बाहर नहीं आ सका। उसके साथियों ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गोताखोरों ने शव को निकालने का प्रयास सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने पटना से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि किशोर के शव को खाई से बरामद किया जा सके। निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था घटना स्थल पर वरीय उप समाहर्ता सरोज पासवान, सदर प्रखंड के सीओ सहित कई पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंचे। मृतक अमन शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से किशोर के परिवार में कोहराम मचा है, जबकि गांव में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष बोले-बच्चे की तलाश जारी नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पटना से एनडीआरएफ के गोताखोरों का दल अगले दिन सुबह तक यहां पहुंच जाएगा। उधर, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने लगातार हो रहे अंधाधुंध पत्थर उत्खनन के कारण बने इन जानलेवा गड्ढों पर चिंता व्यक्त की। आक्रोशित लोगों ने बताया कि पत्थर उत्खनन के दौरान पहाड़ के भरपूर दोहन से बड़े-बड़े गड्ढे ऐसे ही छोड़ दिए जाते हैं, जो ऐसी घटनाओं का कारण बनते हैं।

