झाबुआ से बाबा रामदेवरा के लिए 110 श्रद्धालु रवाना:स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा से किया विदा, 10 साल के बालक की पांचवी यात्रा

झाबुआ से बाबा रामदेवरा के लिए 110 श्रद्धालु रवाना:स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा से किया विदा, 10 साल के बालक की पांचवी यात्रा

झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक स्थित खरडू बड़ी और आसपास के 6-7 गांवों से 110 श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था लोक देवता बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। यह जत्था रविवार, 23 अगस्त को अपनी 700 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकला। अनुमान है कि यह यात्रा लगभग 18 दिनों में पूरी होगी। इस पदयात्रा का मुख्य आकर्षण 10 वर्षीय बालक कौटिल्य मुकेश गोयल हैं। कौटिल्य पिछले पांच वर्षों से लगातार हर साल पैदल बाबा रामदेवरा के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं। श्रद्धालुओं की इस यात्रा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। खरडू बड़ी और ताराघाटी में ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पवर्षा कर और प्रसादी वितरित कर पदयात्रियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनकी यात्रा के मंगलमय होने की कामना करते हुए उन्हें विदा किया। पूर्व विधायक वालसिंग मेडा भी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करने खरडू बड़ी स्थित चामुंडा माता मंदिर पहुँचे। उन्होंने सभी पदयात्रियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बाबा रामदेवरा धाम के लिए रवाना किया। बाबा रामदेव के जयकारों के बीच यह पूरा जत्था अपनी आस्था की लंबी यात्रा पर निकल पड़ा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *