महिला की सिर में गोली लगने से मौत, डीप फ्रीजर में रखी मिली लाश

महिला की सिर में गोली लगने से मौत, डीप फ्रीजर में रखी मिली लाश

ग्वालियर। थाटीपुर के तृप्ति नगर में महिला की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। उसकी लाश घर में डीप फ्रीजर के अंदर रखी मिली है। महिला का पति गायब है। पुलिस को घर में सिर्फ महिलाएं और आसपास के लोग मिले है। इनसे दो तरह की बातें सामने आई है। इनमें कुछ लोग महिला के सीढिय़ों से गिरना बता रहे हैं जबकि कुछ ने खुलासा किया है मृतका का रिश्ते का देवर दो नंबर की पिस्टल लाया था। उसकी गोली महिला को लगी है। देर रात तक पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी थीं।

तृप्तिनगर निवासी मनोज कुशवाह की पत्नी जान्हवी उर्फ ज्योति की संदिग्ध हालात में लाश मिली है। मनोज पेशे से निजी बैंक में मैनेजर है। इन दिनों डबरा के पास उसकी पोस्टिंग हैं मनोज घर से गायब है रविवार रात पुलिस को खबर मिली थी ज्योति कुशवाह की गोली लगने से मौत हुई है। उसकी लाश को घरवालों ने डीप फ्रीजर में रखा है। उनका इरादा चुपचाप लाश का अंतिम संस्कार करना है पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मनोज कुशवाह गायब हो चुका था।

पति गायब, यह कहानी सुनाईं

पुलिस का कहना है ज्योति की मौत को लेकर दो तरह की कहानियां सामने आई हैं। परिजन का कहना है कि शनिवार को ज्योति के दो महीने के बेटे का दष्टोन था। कार्यक्रम के दौरान ज्योति सीढिय़ों से गिरी है। उसके सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे गोला का मंदिर पर निजी अस्पताल ले गए यहां इलाज नहीं मिला तो जेएएच ले गए वहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया तो शव को घर ले आए। जबकि दूसरी कहानी में पता चला है कि दष्टोन में ज्योति का रिश्ते का देवर योगेश कुशवाह आया था। उसे दो नंबर की पिस्टल से गोलियां चलाईं थी। रविवार को योगेश ज्योति के पास बैठकर पिस्टल में कारतूस डाल रहा था उस दौरान फायर हो गया गोली ज्योति के सिर में लगने से उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

महिला की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। उसका पति लापता है। महिला को गोली लगी है या फिर सीढिय़ों से गिर कर उसकी मौत हुई है। शव परीक्षण से पता चलेगा। देर रात फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विपेन्द्र सिंह चौहान थाटीपुर थाना टीआइ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *