लालगंज के BEO अशोक कुमार हुए रिटायर्ड:वैशाली में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, बोले-‘सीखने और सिखाने का कार्य करते हैं शिक्षक’

लालगंज के BEO अशोक कुमार हुए रिटायर्ड:वैशाली में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, बोले-‘सीखने और सिखाने का कार्य करते हैं शिक्षक’

वैशाली के प्रखंड संसाधन केंद्र, लालगंज में रविवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अशोक कुमार के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह, हेडमास्टर सह अध्यक्ष प्राथमिक अध्यापक संघ विजय कुमार सिंह, शैक्षणिक अध्यापक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, वॉयस ऑफ वैशाली में. कौशल परवेज खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केक कटिंग के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिका ने BEO को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच का संचालन मो. अलाउद्दीन एवं कौशल परवेज खान ने किया। वहीं संपूर्ण व्यवस्था चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, भगवती श्ररण द्वेदी और सरोज कुमार शर्मा ने किया। ‘सीखने और सिखाने का कार्य करते हैं शिक्षक’ कार्यक्रम के संबोधन में प्रधानाध्यापक श्याम बाबू चौरसिया ने अशोक कुमार के साथ बीते हुए लम्हों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीईओ साहेब के कार्य करने की सुंदर शैली, निडरता और ईमानदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि शिक्षक, वकील और डॉक्टर कभी रिटायर नहीं होते। वे जीवन भर सीखने और सिखाने का कार्य करते हैं। इनके अनुभव का लाभ अगली पीढ़ी को मिलता है। श्याम बाबू चौरसिया ने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जिसे हमें स्वीकार करना पड़ता है। इसके बाद हम अपनी जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हैं। आखिर में उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लिए ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखद और लंबी उम्र की कामना की। BEO ने सभी का आभार किया व्यक्त वहीं BEO अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मैं लालगंज में जुलाई 2023 से 31 मई 2026 तक अपना योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी कॉर्डिनेटर, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिका एवं स्टाफ का पूरा सहयोग मिला। जिससे मैं अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में भी सफलता पूर्वक कर सका। मैं इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। BEO अशोक कुमार ने आगे कहा कि हमें अपने कर्तव्यों को निडरता, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करने की जरूरत है, ताकि अपने अंदर कोई भय न हो और हम सभी कार्यों का निष्पादन सही निर्णय के साथ सफलता पूर्वक कर सके। इस दौरान सभा कक्ष में कई बार माहौल भावुक हो गया। इसके बाद सभा को पंकज कुमार सिंह, रवि भूषण कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, रामनाथ साह, मो. कौशल परवेज खान, राजीव सिंह और अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। वहीं, इस अवसर पर प्रखंड के संकुल समन्वयक विपिन कुमार सिंह, श्याम बाबू चौरसिया, अरुण कुमार, नीरज कुमार, दशरथ पासवान, अमरेंद्र कुमार आर्य और प्रियदर्शनी नेहा भी मौजूद रही। वैशाली के प्रखंड संसाधन केंद्र, लालगंज में रविवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अशोक कुमार के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह, हेडमास्टर सह अध्यक्ष प्राथमिक अध्यापक संघ विजय कुमार सिंह, शैक्षणिक अध्यापक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, वॉयस ऑफ वैशाली में. कौशल परवेज खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केक कटिंग के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिका ने BEO को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच का संचालन मो. अलाउद्दीन एवं कौशल परवेज खान ने किया। वहीं संपूर्ण व्यवस्था चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, भगवती श्ररण द्वेदी और सरोज कुमार शर्मा ने किया। ‘सीखने और सिखाने का कार्य करते हैं शिक्षक’ कार्यक्रम के संबोधन में प्रधानाध्यापक श्याम बाबू चौरसिया ने अशोक कुमार के साथ बीते हुए लम्हों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीईओ साहेब के कार्य करने की सुंदर शैली, निडरता और ईमानदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि शिक्षक, वकील और डॉक्टर कभी रिटायर नहीं होते। वे जीवन भर सीखने और सिखाने का कार्य करते हैं। इनके अनुभव का लाभ अगली पीढ़ी को मिलता है। श्याम बाबू चौरसिया ने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जिसे हमें स्वीकार करना पड़ता है। इसके बाद हम अपनी जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हैं। आखिर में उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लिए ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखद और लंबी उम्र की कामना की। BEO ने सभी का आभार किया व्यक्त वहीं BEO अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मैं लालगंज में जुलाई 2023 से 31 मई 2026 तक अपना योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी कॉर्डिनेटर, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिका एवं स्टाफ का पूरा सहयोग मिला। जिससे मैं अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में भी सफलता पूर्वक कर सका। मैं इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। BEO अशोक कुमार ने आगे कहा कि हमें अपने कर्तव्यों को निडरता, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करने की जरूरत है, ताकि अपने अंदर कोई भय न हो और हम सभी कार्यों का निष्पादन सही निर्णय के साथ सफलता पूर्वक कर सके। इस दौरान सभा कक्ष में कई बार माहौल भावुक हो गया। इसके बाद सभा को पंकज कुमार सिंह, रवि भूषण कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, रामनाथ साह, मो. कौशल परवेज खान, राजीव सिंह और अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। वहीं, इस अवसर पर प्रखंड के संकुल समन्वयक विपिन कुमार सिंह, श्याम बाबू चौरसिया, अरुण कुमार, नीरज कुमार, दशरथ पासवान, अमरेंद्र कुमार आर्य और प्रियदर्शनी नेहा भी मौजूद रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *