गर्मी बढ़ी तो फोन भी खतरे में:हीटवेव का असर फोन पर भी; जानिए बचाव के तरीके

गर्मी बढ़ी तो फोन भी खतरे में:हीटवेव का असर फोन पर भी; जानिए बचाव के तरीके

देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और अब फोन भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहे हैं, चार्जिंग बीच में रुक जा रही है, कैमरा बंद हो रहा है और बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। लगातार ओवरहीटिंग सिर्फ बैटरी को ही नहीं, बल्कि प्रोसेसर, कैमरा सेंसर, डिस्प्ले और पूरे फोन की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचा सकती है। कई कंपनियां चेतावनी देती हैं कि 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में स्मार्टफोन पर स्थायी असर भी पड़ सकता है। ऐसे में जानते हैं फोन को ओवरहीट से कैसे बचाएं? थर्मल थ्रॉटलिंग हीट में फोन खुद को यूं सुरक्षित करता है अगर फोन लगातार गर्म रहे तो बैटरी हेल्थ तेजी से गिरती है, चार्जिंग धीमी हो जाती है, प्रोसेसर स्पीड घटा देता है और फोन धीमा महसूस होने लगता है। इसे ‘थर्मल थ्रॉटलिंग’ कहा जाता है। यानी फोन खुद को बचाने के लिए परफॉर्मेंस कम कर देता है। गर्म फोन को तुरंत चार्ज करना बड़ी गलती कई लोग धूप से आने के बाद तुरंत फोन चार्जिंग पर लगा देते हैं। यह गलत है। अगर फोन पहले से गर्म है और उसी समय चार्जिंग शुरू कर दी जाए, तो बैटरी पर अतिरिक्त थर्मल दबाव पड़ता है। क्योंकि चार्जिंग खुद भी गर्मी पैदा करती है। इससे फोन ज्यादा गर्म हो सकता है, चार्जिंग अपने आप रुक सकती है। गर्म कार में फोन छोड़ने से बचें, इससे भी खतरे कार के अंदर का तापमान बाहर की तुलना में कई डिग्री ज्यादा हो सकता है। अगर फोन कार में रख छोड़ दिया तो बैटरी और डिस्प्ले दोनों को नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में बैटरी फूल सकती है, स्क्रीन पर दाग या लाइनें आ सकती हैं, कैमरा सेंसर प्रभावित हो सकता है व फोन अचानक बंद हो सकता है। फोन गर्म हो तो क्या करें? – फोन को धूप से हटाएं – चार्जिंग बंद करें – कैमरा व रिकॉर्डिंग रोक दें – फोन कवर निकाल दें, ताकि गर्मी बाहर निकल सके – फोन को फ्रिज, बर्फ या एसी के ठीक सामने न रखें। अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर नमी बन सकती है, जो सर्किट को नुकसान पहुंचा सकती है। ये सेटिंग्स भी उपयोगी बैटरी सेवर मोड चालू करें- इससे बैकग्राउंड में चल रही कई प्रक्रियाएं कम हो जाती हैं। डार्क मोड इस्तेमाल करें – यह कम पावर इस्तेमाल करता है, जिससे गर्मी भी कम पैदा होती है। कमजोर नेटवर्क में 5G बंद – जहां नेटवर्क कमजोर हो, वहां फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है। इससे गर्मी बढ़ती है। सिर्फ बैटरी नहीं, पूरा फोन प्रभावित होता है फोन में लगातार ओवरहीटिंग से प्रोसेसर की क्षमता घटा सकती है। डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती है। कैमरा सेंसर खराब कर सकती है और लंबे समय में फोन की लाइफस्पैन कम कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *