लुधियाना में ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर:हादसे में 3 लोगों को लगी चोट, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

लुधियाना के मोती नगर इलाके में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो ई-रिक्शा में सवार कुल तीन यात्री घायल हुए हैं। इनमें कमलेश और अजय नामक दो यात्री शामिल हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिब्बा रोड निवासी ई-रिक्शा ड्राइवर तारकेश्वर पांडे भी घायल हुए हैं। बाजड़ा निवासी ई-रिक्शा ड्राइवर नरेश कुमार भी इस हादसे का शिकार हुए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची PCR की टीम उन्होंने बताया कि उनके ई-रिक्शा में पांच सवारियां थीं। ट्रक की टक्कर से उनका ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सभी सवारियां सुरक्षित रहीं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सामान्य किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और ट्रक ड्राइवर की पहचान के साथ-साथ हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *