भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव के पास आज एक ट्रैक्टर ने बाइक सावर पूर्व प्रमुख के बेटे को रौंद दिया। हादसे से उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव वार्ड नम्बर-8 निवासी सह कोईलवर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शंकर यादव के 34 साल का बेटा मणिकांत राय उर्फ पप्पू है। वह अरवल जिला के क्लस्टर बालू घाट संख्या-3 पर काम करता था। बालू घाट पर करता था काम मृतक के पिता ने बताया कि वह अरवल जिला में स्थित क्लस्टर बालू घाट संख्या-3 पर काम करता था। गांव के घर पर भी घर निर्माण का काम लगा हुआ है। जिसको लेकर उसने सुबह अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि मैं आ रहा हूं। जब वह अरवल से वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान बिछियांव गांव के पास अज्ञात गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब डायल-112 नंबर पुलिस गाड़ी से उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाएगा। जहां से बिना इलाज किये ही उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां मीना देवी, पत्नी सीमा देवी व दो बेटे पुष्कर,मयंक और एक बेटी पलक है। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव के पास आज एक ट्रैक्टर ने बाइक सावर पूर्व प्रमुख के बेटे को रौंद दिया। हादसे से उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव वार्ड नम्बर-8 निवासी सह कोईलवर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शंकर यादव के 34 साल का बेटा मणिकांत राय उर्फ पप्पू है। वह अरवल जिला के क्लस्टर बालू घाट संख्या-3 पर काम करता था। बालू घाट पर करता था काम मृतक के पिता ने बताया कि वह अरवल जिला में स्थित क्लस्टर बालू घाट संख्या-3 पर काम करता था। गांव के घर पर भी घर निर्माण का काम लगा हुआ है। जिसको लेकर उसने सुबह अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि मैं आ रहा हूं। जब वह अरवल से वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान बिछियांव गांव के पास अज्ञात गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब डायल-112 नंबर पुलिस गाड़ी से उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाएगा। जहां से बिना इलाज किये ही उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां मीना देवी, पत्नी सीमा देवी व दो बेटे पुष्कर,मयंक और एक बेटी पलक है।


