Sanjay Gupta on Ranveer Singh: सोमवार को, एक्टर रणवीर सिंह पर FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज) ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर बैन लगा दिया। फिल्म ऑर्गनाइजेशन ने ये बैन इसलिए लगाया क्योंकि उन्होंने रणवीर के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर निकलने के फैसले का विरोध किया था। बता दें कि तब हुआ जब एक्टर-डायरेक्टर फरहान ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये की मांग की थी। अब, डायरेक्टर संजय गुप्ता ने इस बैन पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है कि किसी “A-लिस्ट” एक्टर पर बैन लगाने से उन सैकड़ों मजदूरों की दिहाड़ी मजदूरी पर असर पड़ेगा जो उनकी फिल्मों या विज्ञापनों के सेट पर काम करते हैं।
बैन का असर 300 लोगों पर पड़ेगा (Sanjay Gupta on Ranveer Singh FWICE Ban)
डायरेक्टर संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “जब कोई A-लिस्ट हीरो शूटिंग करता है, तो सेट पर 300 से ज्यादा लेबर काम कर रहे होते हैं। अगर आप उस एक्टर पर बैन लगाते हैं, तो आप उसे नहीं रोक रहे होते, बल्कि आप उन दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी छीन रहे होते हैं। इसका क्या मतलब निकलता है?” इसके आगे उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म यूनिट में कई क्रू मेंबर्स होते हैं जो डेली वेजेज पर काम करते हैं, जिनमें स्पॉट बॉय, लाइटमैन, जूनियर आर्टिस्ट और कई दूसरे लोग शामिल होते हैं जिन्हें दिन के आखिर में ही उनकी मजदूरी मिलती है। बड़े सितारों वाले सेट पर, आमतौर पर एक बड़ा क्रू मौजूद होता है जो हर छोटी-बड़ी ज़रूरत का ध्यान रखता है।
रणवीर सिंह पर बैन क्यों लगाया गया?
सोमवार रात को, FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत की थी क्योंकि रणवीर ने ‘डॉन 3’ की शिड्यूल्ड इंटरनेशनल शूटिंग से कुछ हफ्ते पहले ही फिल्म छोड़ दी थी। प्रोड्यूसर ने दावा किया कि उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही 45 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे, और अब वो उम्मीद कर रहे थे कि रणवीर उन्हें वो रकम वापस करेंगे जो उन्होंने फिल्म पर खर्च किये थे। अशोक पंडित ने कहा कि Excel Entertainment ने दो घंटे से ज्यादा समय तक अपना पक्ष रखा और उन्हें उम्मीद थी कि रणवीर भी अपनी बात रखेंगे। एक महीने के अंदर तीन बार याद दिलाने के बाद भी, धुरंधर एक्टर ने कोई सफाई नै दी। हालांकि, एक्टर के सेक्रेटरी ने FWICE को मेल भेजा, जिसमें उन्होंने इस मामले पर उनके अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया, और बाद में एक्टर की तरफ से मिलने का प्रस्ताव दिया। FWICE ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया और उनके खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ (Non-Cooperation Directive) जारी कर दिया।
FWICE के प्रेसिडेंट BN Tiwari ने कहा, “हमने इंडस्ट्री को यह संदेश देने का फैसला किया है कि कोई भी सुपरस्टार कानून से बड़ा नहीं है। हम तब तक ‘नॉन कोऑपरेटिव निर्देश’ जारी रखेंगे, जब तक वह हमसे खुद आकर नहीं मिलते।” इसके साथ ही FWICE के जनरल सेक्रेटरी आशिक दुबे ने कहा, “पूरे देश में हमारे कोई भी मौजूदा वर्कर, जिनमें टेक्नीशियन, स्पॉटबॉय वगैरह शामिल हैं, रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।”
Don 3 के बारे में
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर ने साल 2023 में ‘Don 3’ की घोषणा की थी, लेकिन फिल्म लगभग दो साल से टलती जा रही है। बता दें कि दिसंबर 2025 में धुरंधर के रिलीज होने के तुरंत बाद, रणवीर सिंह को फरहान अख्तर स्टारर ‘120 Bahadur’ के प्रीमियर में देखा गया। दोनों को साथ में देखकर लग रहा था कि जल्द ही ‘डॉन 3’ शूटिंग शुरू होने वाली है। लेकिन कुछ दिनों बाद, खबरें आईं कि स्क्रिप्ट में बदलाव की वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की 3000 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बम्पर सफलता के बाद रणवीर अब अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। बैन की घोषणा के बाद, मंगलवार को रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ विवाद के बाद हाईकोर्ट के निर्देशों को मानते हुए कर्नाटक के चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया।


