‘-27°C में पतले सलवार सूट में की शूटिंग’, काजोल ने आमिर खान के साथ का किस्सा किया शेयर

‘-27°C में पतले सलवार सूट में की शूटिंग’, काजोल ने आमिर खान के साथ का किस्सा किया शेयर

Fanaa Turns 20: साल 2006 में एक फिल्म आई थी ‘फना’ जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और आमिर खान ने लीड रोल निभाए थे। ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। काजोल और आमिर के कई फैंस इस फिल्म को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानते हैं। आज इस फिल्म की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसके चलते एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर फिल्म और उसकी शूटिंग को लेकर पुरानी यादें शेयर कीं और साथ ही -27 डिग्री तापमान में एक गाने की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि शूट के दौरान सभी लोग गर्म कपड़ों में थे, और वो एक शिफॉन की सलवार-कमीज में थीं।

काजोल ने शेयर किया -27°C तापमान में शूटिंग का एक्सपीरियंस (Fanaa 20 Years Kajol Shooting Experience)

काजोल ने सोशल मीडिया पर ‘फना’ की शूटिंग की कई फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “फना को 20 साल पूरे हो गए… मेरी बेटी तब ढाई साल की थी। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा जो बात याद है, वो है पोलैंड की खूबसूरती… -27 डिग्री सेल्सियस तापमान, खूबसूरत जंगल और फुटपाथों पर इस्तेमाल होने वाली स्लेज गाड़ियां…! और हां, एक बात और कि जब शूट पर बाकी सभी लोग गर्म कपड़ों (गूज डाउन) में लिपटे हुए थे, तब मैंने सिर्फ एक पतली सलवार-कमीज पहनी हुई थी… क्या जबरदस्त पुरानी यादें ताजा हो गईं!”

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि ‘मेरे हाथ में’ गाने में आमिर खान और काजोल के कई रोमांटिक पल दिखाए गए हैं, जिसमें वो एक जमी हुई झील में नाव पर नजर आते हैं।

‘फना’ के बारे में…

2006 की इस फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर, तब्बू, किरण खेर और शरत सक्सेना ने भी अहम भूमिकाऐं निभाई थीं। जहां आमिर ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी, वहीं, काजोल ने कश्मीर की एक नेत्रहीन लड़की (आमिर की प्रेमिका) का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बाल कलाकार अली हाजी ने फिल्म में काजोल और आमिर के बेटे की भूमिका निभाई थी। बता दें ये फिल्म उस साल की सफल फिल्मों में से एक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *