राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया गया है। बता दें कि ये वैकेंसी 6500 पदों पर है और करीब 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए है। एग्जाम शेड्यूल… ग्रुप-ए ग्रुप-सी ग्रुप-डी कुल 6500 पदों पर होगी भर्ती उक्त परीक्षान्तर्गत 10 विषयों हेतु वरिष्ठ अध्यापक के कुल 6500 पदों पर भर्ती होगी।
विषय- पद हिंदी – 1052
अंग्रेजी – 1305
संस्कृत – 940
गणित – 1385
विज्ञान – 1355
सामाजिक विज्ञान – 401
उर्दू – 48
पंजाबी – 11
सिंधी – 2
गुजराती – 1
……… पढें ये खबर भी…. SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं RPSC ने ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘SSO आईडी’ भूल चुके और आवेदन पत्र में संशोधन या केवाईसी नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका डेटा जारी किया है। इस डेटा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और उनकी मूल SSO आईडी है। पूरी खबर पढें
सीनियर टीचर एग्जाम का शेड्यूल जारी, 6500 पदों पर वैकेंसी:RPSC ने 12 से 18 जुलाई तक चार ग्रुपों में बांटा; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स


