कटिहार के मनिहारी गंगा घाट पर महा गंगा आरती:गंगा दशहरा पर बनारस की तर्ज पर हुआ कार्यक्रम

कटिहार के मनिहारी गंगा घाट पर महा गंगा आरती:गंगा दशहरा पर बनारस की तर्ज पर हुआ कार्यक्रम

कटिहार जिले के मनिहारी गंगा घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर शनिवार शाम 7 बजे भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े, जहां दीपदान, गंगा पूजन, भजन संध्या और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। महा आरती में वाराणसी से आए दर्जनों विद्वान पुजारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां गंगा की आराधना की। शंख, घंटी और डमरू की गूंज के साथ 11 विशाल आरती थालों से एक साथ आरती की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने हजारों दीप गंगा की लहरों में प्रवाहित किए आरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने हजारों दीप गंगा की लहरों में प्रवाहित किए। इन तैरते दीपों से गंगा का तट जगमगा उठा, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। नगर पंचायत मनिहारी ने इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। घाट की विशेष साफ-सफाई, आकर्षक लाइटिंग, पेयजल और श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल, एसडीआरएफ की नाव और गोताखोरों को भी तैनात किया गया था। प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना लक्ष्य नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने इस अवसर पर बताया, ‘गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान, पूजन और दीपदान का विशेष महत्व है। हमारा लक्ष्य मनिहारी घाट को बनारस की तर्ज पर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।’ महा आरती के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबन झा, पवन पोद्दार, मनिहारी विधानसभा विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, समाजसेवी अनिल शर्मा, अमन कुमार, गुड्डू यादव, मनिहारी के एसडीओ, एसडीपीओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गंगा भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मनिहारी घाट पर पहली बार इतनी भव्य आरती देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कटिहार जिले के मनिहारी गंगा घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर शनिवार शाम 7 बजे भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े, जहां दीपदान, गंगा पूजन, भजन संध्या और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। महा आरती में वाराणसी से आए दर्जनों विद्वान पुजारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां गंगा की आराधना की। शंख, घंटी और डमरू की गूंज के साथ 11 विशाल आरती थालों से एक साथ आरती की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने हजारों दीप गंगा की लहरों में प्रवाहित किए आरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने हजारों दीप गंगा की लहरों में प्रवाहित किए। इन तैरते दीपों से गंगा का तट जगमगा उठा, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। नगर पंचायत मनिहारी ने इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। घाट की विशेष साफ-सफाई, आकर्षक लाइटिंग, पेयजल और श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल, एसडीआरएफ की नाव और गोताखोरों को भी तैनात किया गया था। प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना लक्ष्य नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने इस अवसर पर बताया, ‘गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान, पूजन और दीपदान का विशेष महत्व है। हमारा लक्ष्य मनिहारी घाट को बनारस की तर्ज पर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।’ महा आरती के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबन झा, पवन पोद्दार, मनिहारी विधानसभा विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, समाजसेवी अनिल शर्मा, अमन कुमार, गुड्डू यादव, मनिहारी के एसडीओ, एसडीपीओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गंगा भक्त उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मनिहारी घाट पर पहली बार इतनी भव्य आरती देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *