अंबिकापुर. नशे का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों (Hemp Smuggling) के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी उडऩदस्ता की टीम सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा पुलिया के पास संदिग्ध रूप से स्कूटी के साथ खड़े महिला-पुरुष को देखा। उनके पास 2 भरी हुई बोरियां भी पड़ी थीं। शक होने पर बोरियों को खुलवाकर देखा तो 22 किलो 600 ग्राम गांजा मिला। इसके बाद टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी दंपति ओडि़शा के रहने वाले हैं और वहीं से गांजा लेकर आए थे।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 24 मई को थाना सीतापुर क्षेत्र में उड़दस्ता की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उडऩदस्ता टीम ग्राम बंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जा रहा थी। इस बीच ग्राम जजगा पुलिया के पास एक महिला और पुरुष ओडिशा नंबर की स्कूटी में 2 बोरियों (Hemp) के साथ खड़े थे।
दोनों को संदिग्ध हालत में देख टीम ने वाहन रोका, यह देख दोनों असहज हो गए। टीम ने जब बोरियों के संबंध में पूछताछ की तो पहले वे टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे। जब बोरियों को खुलवाकर देखा तो उसमें गांजा मिला। आबकारी उडऩदस्ता टीम ने दोनों के कब्जे से स्कूटी सहित 22 किलो 600 ग्राम गांजा (Hemp smuggling in Surguja) जब्त किया है।
जब्त गांजे (Hemp smugglers arrested) की कीमत साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती शामिल रहे।
Hemp Smuggling: पति-पत्नी निकले आरोपी
संभागीय उडऩदस्ता टीम ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम रूपनाथ यादव व महिला ने इच्छा यादव बताया। दोनों पति-पत्नी हैं। रूपनाथ यादव मूल रूप से सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंदना जबकि पत्नी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत किंजीर कला थाना क्षेत्र के ग्राम रस्टी की निवासी है। आरोपी रूपनाथ उससे शादी करने के बाद से ओडि़शा में ही रहता था। उडऩदस्ता टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल (Hemp smugglers sent jail) भेज दिया है।
ओडि़शा से लेकर आए थे गांजा
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रूपनाथ यादव पत्नी के साथ ओडि़शा से गांजा लेकर ग्राम बंदना आया था। यहां वे गांजे की सप्लाई (Hemp suppliers) करने वाले थे। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग में गांजे का ९० प्रतिशत का अवैध कारोबार ओडिशा से हो रहा है। ओडि़शा से ही गांजा छत्तीसगढ़ में आ रहा है।


