ट्विशा शर्मा केस में परिजनों का बड़ा खुलासा, बताई हनीमून की हकीकत

ट्विशा शर्मा केस में परिजनों का बड़ा खुलासा, बताई हनीमून की हकीकत

Twisha Sharma – एमपी की राजधानी भोपाल की बहू ट्विशा शर्मा का मामला देशभर में गूंज रहा है। 12 मई को उनकी घर में ही संदिग्ध मौत हो गई थी। इस केस में नित नए खुलासे हो रहे हैं। ट्विशा शर्मा के परिजन, एमपी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बेहद रुष्ट हैं। वे बार-बार कह रहे हैं कि आरोपियों के रसूख के कारण हमें परेशान किया जा रहा है। ट्विशा शर्मा के पिता, भाई और भाभी, ​ससुरालवालों पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। पति समर्थ सिंह और सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह पर कई संगीन इल्जाम भी लगा रहे हैं। ट्विशा के पिता ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हनीमून पर भी मेरी बेटी के साथ मारपीट की गई। पति ने उसे सरेआम धक्का दिया।

हर समय ताना मारने और नीचा दिखाने की वजह से ही ट्विशा डिप्रेशन में आई

ट्विशा की भाभी राशि के मुताबिक गिरीबाला सिंह और उनका परिवार दहेज मांगता रहा है। इसी कारण उनकी बड़ी बहू ने भी घर छोड़कर तलाक ले लिया था। भाभी राशि के अनुसार ट्विशा ने कई बार यह बात कही थी कि उसकी जेठानी को भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसने भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया और बाद में तलाक लिया। राशि ने आरोप लगाया कि हर समय ताना मारने और नीचा दिखाने की वजह से ही ट्विशा डिप्रेशन में आ गई थी।

पुलिस को पहला कॉल ससुराल से नहीं…कानून जानती थीं, फिर पुलिस को फोन क्यों नहीं किया

इधर भाई मेजर हर्षित ने कहा, पुलिस को पहला कॉल मायके से किया गया। उन्होंने कहा कि दावा किया जा रहा है कि बहन की सास गिरीबाला ट्विशा को बचाने में जुटीं थीं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में गिरिबाला शांत दिख रही हैं। मेजर हर्षित ने सवाल किया कि वे कानून जानती थीं, फिर पुलिस को फोन क्यों नहीं किया?

पिता ने बताई हनीमून की हकीकत, दामाद समर्थ सिंह क्रिमिनल माइंड का व्यक्ति

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने अपने दामाद समर्थ सिंह को क्रिमिनल माइंड का व्यक्ति बताया। उन्होंने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही मेरी बेटी परेशान रहने लगी थी। समर्थ ने उससे कभी अच्छा व्यवहार नहीं किया। हकीकत तो यह है कि हनीमून पर भी ट्विशा से मारपीट की गई। यहां तक कि उसे भोपाल एयरपोर्ट पर सरेआम धक्का दिया। हनीमून पर जाते समय ऐसी हरकत की गई। नवनिधि शर्मा का कहना है कि ट्विशा की खुशी की खातिर हम समर्थ सिंह की तमाम हरकतों को नजर अंदाज करते रहे, उसके जुल्म सहते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *