जीत के लिए एमपी के बड़े नेता के बेटे पर दांव लगाएगी कांग्रेस! राहुल गांधी ने की चर्चा

जीत के लिए एमपी के बड़े नेता के बेटे पर दांव लगाएगी कांग्रेस! राहुल गांधी ने की चर्चा

Datia- दतिया से कांग्रेस पार्टी के विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद संभावित उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां चुनाव आयोग ने ईवीएम- वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग कराने को पत्र लिखा है तो वहीं दूसरी ओर दोनों राजनीतिक दलों के भीतर भी नए सियासी समीकरण बनने लगे हैं। कांग्रेस पार्टी की बात करें तो राजेंद्र भारती का मामला अभी कानूनी दांव-पेंच में उलझा हुआ है। इस बीच भारती ने हाल ही में राहुल गांधी से अपने बेटे अनुज की मुलाकात कराई है। इस मुलाकात और बातचीत को दतिया में उपचुनाव की टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की इस अहम सीट पर जीत के लिए कांग्रेस, पूर्व विधायक के बेटे पर दांव लगा सकती है। राजेंद्र भारती न केवल क्षेत्र व प्रदेश के बड़े नेता हैं बल्कि पिछले विधानसभा चुनाव में दतिया नरोत्तम मिश्रा जैसे बीजेपी के दिग्गज नेता को हरा चुके हैं। इसी वजह से उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार उनकी मर्जी का ही होना तय सा है।

उपचुनाव में दोनों दल करेंगे जोर आजमाइश

चुनाव आयोग ने दतिया में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट से राहत नहीं मिली तो यहां चुनाव होना तय है। ऐसे में दतिया सीट पर कब्जा जमाने भाजपा-कांग्रेस दोनों ही जोर आजमाइश करेंगे। हालांकि भारती की याचिका पर 29 जुलाई को अहम सुनवाई होनी है। कानूनी मामलों के जानकारों का कहना है कि मामला पलट भी सकता है।

नरोत्तम मिश्रा ने क्षेत्र में बढ़ाई सक्रियता, सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे

2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया में कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार का सामना करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार व प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की क्षेत्र में सक्रियता तेज हो गई है। सत्ता-संगठन के बड़े नेताओं तक पहुंच बनाने के साथ ही वे क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती दतिया में नरोत्तम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा चेहरा

इस बीच दतिया सीट से कांग्रेस को जितानेवाले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने दिल्ली में राहुल गांधी से बेटे अनुज की मुलाकात कराई। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यह मुलाकात उपचुनाव में दावेदारी से जोड़कर देखी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती दतिया में नरोत्तम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस भी उनके बेटे को मैदान में उतारकर सेफ चुनाव चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *