Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम पांचवें दिन फिर बढ़े, जानें एमपी के शहरों में नई कीमतें

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम पांचवें दिन फिर बढ़े, जानें एमपी के शहरों में नई कीमतें

Petrol Diesel Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के हालातों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब भारत के आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधे तौर पर दिखाई देने लगा है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ऐसे में देश में पहले से ही सबसे महंगा पेट्रोल – डीदल खरीदने वाले मध्य प्रदेश वासियों को अब नई दरों के आधार पर तेल खरीदना पड़ेगा। बता दें कि, एमपी में भी सबसे ज्यादा शुल्क भोपाल वासियों को चुकाना पड़ता है।

वैसे तो पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोल पर 86 और डीजल पर 83 पैसे की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। लेकिन, इन दरों में देश के अलग अलग इलाकों के हिसाब से ट्रांसपोर्टेशन शुल्क अलग होता है। इसलिए हर शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत केंद्र के अतिरिक्त अलग होती है। ऐसे में हम जानते हैं कि, मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों आज से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें कितनी होंगी।

4 दिन पहले हो चुकी है भारी बढ़ोतरी

पेट्रोलियम कंपनी की ओर से आम जनता को महज एक हफ्ते में ही पेट्रोल-डीजल पर झटका दिया गया है। क्योंकि, इससे पहले शुक्रवार (15 मई) को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 3.14 पैसे और डीजल पर 3.11 पैसे की बढ़ोतरी की थी। उस दौरान उन दरों के लागू होने पर राजधानी भोपाल में 106.56 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल 3.14 रूपए की बढ़ोतरी के बाद 109.70 रूपए में मिलने लगा था। जबकि, डीजल की कीमत 91.93 रूपए प्रति लीटर थी, जिसमें 3.11 रूपए की नई बढ़ोतरी के बाद दाम 95.04 रूपए प्रति लीटर हो गए थे। इन्हीं दरों में पेट्रोल पर अतिरिक्त 86 और डीजल पर अतिरिक्त 83 रूपए की और बढ़ोतरी हुई है।

खबर अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *