केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर 17 मई को देरशाम रायपुर (Raipur) पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित मंत्रियों, विधायकों, सांसदों तथा भाजपा (BJP) नेताओं ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री शाह 18 मई को जगदलपुर जाएंगे, जहां बस्तर के विकास पर मंथन करेंगे। वे 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ सहित भारत से नक्सलवाद (Naxalism) के सफाए के बाद गृहमंत्री शाह का यह पहला बस्तर दौरा है।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: फाइलों की कछुआ चाल से कैसे विकसित होगा छत्तीसगढ़!


