भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी यातायात पुलिस के द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश पर शहर में व्यापक स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के नंबर प्लेट नहीं लगे रहने के साथ वहां पर लिखे स्लोगन लिखे वाहन को जब्त करने तक की कार्रवाई की गई। शहर के जानकी स्थान, गांधी चौक, किरण चौक, मेहसौल चौक, कारगिल चौक सहित कई चौक चौराहों पर व्यापक जांच अभियान चलाकर 145 वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय का सख्त निर्देश है कि किसी भी वाहन पर स्लोगन का उपयोग नहीं करना है। ऐसा करते पाए जाने पर वाहन जब्त करने से लेकर फाइन तक का प्रावधान है। उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ निर्देश देते हुए कहा कि अपने वाहन पर किसी भी प्रकार का स्लोगन का उपयोग न करे। जिससे वाहन पर कारवाई की जा सके। कार्रवाई के दौरान 80 हजार रुपए फाइन की राशि वसूल की गई। वही वाहन स्वामी से अपील की गई कि अपने वाहन पर किसी भी स्लोगन एवं नाबालिग को वाहन का प्रयोग न करने दिया जाए, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सके। भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी यातायात पुलिस के द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश पर शहर में व्यापक स्तर पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के नंबर प्लेट नहीं लगे रहने के साथ वहां पर लिखे स्लोगन लिखे वाहन को जब्त करने तक की कार्रवाई की गई। शहर के जानकी स्थान, गांधी चौक, किरण चौक, मेहसौल चौक, कारगिल चौक सहित कई चौक चौराहों पर व्यापक जांच अभियान चलाकर 145 वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय का सख्त निर्देश है कि किसी भी वाहन पर स्लोगन का उपयोग नहीं करना है। ऐसा करते पाए जाने पर वाहन जब्त करने से लेकर फाइन तक का प्रावधान है। उन्होंने वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ निर्देश देते हुए कहा कि अपने वाहन पर किसी भी प्रकार का स्लोगन का उपयोग न करे। जिससे वाहन पर कारवाई की जा सके। कार्रवाई के दौरान 80 हजार रुपए फाइन की राशि वसूल की गई। वही वाहन स्वामी से अपील की गई कि अपने वाहन पर किसी भी स्लोगन एवं नाबालिग को वाहन का प्रयोग न करने दिया जाए, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सके।


