प्रिंसिपल बोले-‘बिजेंद्र प्रसाद कोसी के विश्वकर्मा हैं’:मधेपुरा में डिप्टी सीएम का स्वागत,BNMU में कार्यक्रम, एयरपोर्ट बनाने की मांग

प्रिंसिपल बोले-‘बिजेंद्र प्रसाद कोसी के विश्वकर्मा हैं’:मधेपुरा में डिप्टी सीएम का स्वागत,BNMU में कार्यक्रम, एयरपोर्ट बनाने की मांग

मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में रविवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत, सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव, कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद ने कहा कि बिजेंद्र प्रसाद यादव कोसी के विश्वकर्मा हैं। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस पिछड़े इलाके में विकास की नई धारा बहने लगी है। वहीं, विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी निदेशक प्रो. नरेश कुमार ने कहा कि बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कोसी क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के प्रयासों से विश्वविद्यालय को भी काफी लाभ मिला है। प्रो. नरेश कुमार ने उन्हें विकास, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। अपने संबोधन में मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने उप मुख्यमंत्री से मधेपुरा में एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हवाई सेवा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में रविवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत, सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव, कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद ने कहा कि बिजेंद्र प्रसाद यादव कोसी के विश्वकर्मा हैं। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस पिछड़े इलाके में विकास की नई धारा बहने लगी है। वहीं, विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी निदेशक प्रो. नरेश कुमार ने कहा कि बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कोसी क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के प्रयासों से विश्वविद्यालय को भी काफी लाभ मिला है। प्रो. नरेश कुमार ने उन्हें विकास, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। अपने संबोधन में मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने उप मुख्यमंत्री से मधेपुरा में एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हवाई सेवा की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *