गोपालगंज में नहाने के दौरान पोखरे में डूबा युवक:घंटों की तलाश के बाद मिला शव, तैरना नहीं आने की वजह से हुआ हादसा

गोपालगंज में नहाने के दौरान पोखरे में डूबा युवक:घंटों की तलाश के बाद मिला शव, तैरना नहीं आने की वजह से हुआ हादसा

गोपालगंज में पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार देर रात प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव पोखरे से बरामद किया गया। घटना श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव की है। मृतक की पहचान दिनेश सिंह के बेटे पंकज कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है। पंकज अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित पोखरे में दोस्तों के साथ नहाने गया था। गर्मी से राहत पाने और मौज-मस्ती के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह तेजी से डूबने लगा। डूबता देख दोस्तों ने मचाया शोर पंकज को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को बुलाया। हालांकि, जब तक लोग मौके पर पहुंचते, वह पानी में पूरी तरह समा चुका था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम ने तत्काल पोखरे में महाजाल डालकर और नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की। पोखरा काफी गहरा होने के कारण शव को ढूंढने में काफी कठिनाई हुई। शाम से शुरू हुआ यह खोज अभियान देर रात तक जारी रहा। कड़े परिश्रम के बाद आखिरकार युवक का शव पोखरे से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। गोपालगंज में पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार देर रात प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव पोखरे से बरामद किया गया। घटना श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव की है। मृतक की पहचान दिनेश सिंह के बेटे पंकज कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है। पंकज अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित पोखरे में दोस्तों के साथ नहाने गया था। गर्मी से राहत पाने और मौज-मस्ती के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह तेजी से डूबने लगा। डूबता देख दोस्तों ने मचाया शोर पंकज को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को बुलाया। हालांकि, जब तक लोग मौके पर पहुंचते, वह पानी में पूरी तरह समा चुका था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम ने तत्काल पोखरे में महाजाल डालकर और नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की। पोखरा काफी गहरा होने के कारण शव को ढूंढने में काफी कठिनाई हुई। शाम से शुरू हुआ यह खोज अभियान देर रात तक जारी रहा। कड़े परिश्रम के बाद आखिरकार युवक का शव पोखरे से बाहर निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *