पटना जू में बनेगा मोडिफाइड मछली घर:डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मछलियों के बारे में पूरी जानकारी, जू के एंट्री गेट पर लगेगी 5 कियोस्क मशीन

पटना जू में बनेगा मोडिफाइड मछली घर:डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मछलियों के बारे में पूरी जानकारी, जू के एंट्री गेट पर लगेगी 5 कियोस्क मशीन

पटना जू में अलग-अलग मोडिफिकेशन का काम किया जा रहा है। इसी के साथ अब मछली घर भी नए स्टाइल में दिखेगा। पटना जू के मछली घर को जल्द ही अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों की सुविधा और जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। वहां दर्शक मछलियों की प्रजाति और कौन सी मछली कहां से आयी है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह डिस्प्ले बोर्ड पूरी तरह से डिजिटल रहेगा। इसमें QR कोड भी दिए होंगे, जिसे दर्शक स्कैन कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मछलियों की जानकारी जू प्रशासन के अनुसार वर्तमान मछली घर की संरचना काफी पुरानी है। इसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बदला जाना जरूरी हो गया है। इस मोडिफिकेशन के तहत मछली टैंकों का पुनर्निर्माण, एडवांस्ड लाइटिंग सिस्टम और आधुनिक जल शुद्धीकरण प्रणाली लगाई जाएगी। इसके अलावा अत्याधुनिक फिल्ट्रेशन सिस्टम, आटोमैटिक तापमान नियंत्रण व्यवस्था और ऊर्जा-संचालित एलईडी लाइटिंग भी स्थापित की जाएगी। पटना जू के एंट्री गेट पर लगेगी 5 कियोस्क मशीन दूसरी ओर पटना जू के एंट्री गेट पर 5 और कियोस्क मशीनें लगेंगी। पटना जू में पिछले दिनों ट्रायल के तौर पर गेट संख्या 1 और 2 पर दो कियोस्क मशीन लगाई गई थी। विजिटर्स के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए अब जू प्रशासन ने कियोस्क मशीनों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। जू प्रबंधन के मुताबिक, जून में गेट नंबर 1 पर चार और गेट नंबर 2 पर एक अतिरिक्त कियोस्क मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन की मदद से लोगों को टिकट के लिए कतार में नहीं लगना पड़ रहा है। पटना जू में अलग-अलग मोडिफिकेशन का काम किया जा रहा है। इसी के साथ अब मछली घर भी नए स्टाइल में दिखेगा। पटना जू के मछली घर को जल्द ही अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों की सुविधा और जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। वहां दर्शक मछलियों की प्रजाति और कौन सी मछली कहां से आयी है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह डिस्प्ले बोर्ड पूरी तरह से डिजिटल रहेगा। इसमें QR कोड भी दिए होंगे, जिसे दर्शक स्कैन कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी मछलियों की जानकारी जू प्रशासन के अनुसार वर्तमान मछली घर की संरचना काफी पुरानी है। इसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बदला जाना जरूरी हो गया है। इस मोडिफिकेशन के तहत मछली टैंकों का पुनर्निर्माण, एडवांस्ड लाइटिंग सिस्टम और आधुनिक जल शुद्धीकरण प्रणाली लगाई जाएगी। इसके अलावा अत्याधुनिक फिल्ट्रेशन सिस्टम, आटोमैटिक तापमान नियंत्रण व्यवस्था और ऊर्जा-संचालित एलईडी लाइटिंग भी स्थापित की जाएगी। पटना जू के एंट्री गेट पर लगेगी 5 कियोस्क मशीन दूसरी ओर पटना जू के एंट्री गेट पर 5 और कियोस्क मशीनें लगेंगी। पटना जू में पिछले दिनों ट्रायल के तौर पर गेट संख्या 1 और 2 पर दो कियोस्क मशीन लगाई गई थी। विजिटर्स के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए अब जू प्रशासन ने कियोस्क मशीनों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। जू प्रबंधन के मुताबिक, जून में गेट नंबर 1 पर चार और गेट नंबर 2 पर एक अतिरिक्त कियोस्क मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन की मदद से लोगों को टिकट के लिए कतार में नहीं लगना पड़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *