पूर्णिया में ट्रक में लोड 1620 लीटर विदेश शराब पकड़ी:पुलिस को देखकर भागा शराब तस्कर, अररिया की ओर से आ रही थी गाड़ी

पूर्णिया में ट्रक में लोड 1620 लीटर विदेश शराब पकड़ी:पुलिस को देखकर भागा शराब तस्कर, अररिया की ओर से आ रही थी गाड़ी

पूर्णिया में पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।पुलिस ने पीछा कर एक डीसीएम ट्रक से 1620 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जलालगढ़ पुलिस को ये कामयाबी मिली है। हालांकि ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया की तरफ से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर पूर्णिया की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में जांच अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने 350 मीटर तक पीछा किया, ड्राइवर ट्रक खड़ा कर भागा जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। काफी दूर तक पीछा किए जाने के बाद चालक घबरा गया। खुद को पुलिस से घिरता देख उसने गोढ़ी टोला स्थित झा जी चौक के पास ट्रक को सड़क किनारे गड्ढे में उतार दिया और मौके से फरार हो गया। ट्रक से एक मोबाइल बरामद, जांच पड़ताल जारी पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर शराब का बड़ा जखीरा मिला। ट्रक से 1620 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसमें ग्रीन लेबल व्हिस्की समेत कई ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया। जांच के दौरान ट्रक से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह मोबाइल तस्करी नेटवर्क के कई बड़े राज खोल सकता है। मोबाइल की जांच के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किस तक पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि मामले में जलालगढ़ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक, वाहन मालिक और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जाएगी। शराबबंदी वाले बिहार में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी एक बार फिर यह दिखाती है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस भी उनके मंसूबों पर लगातार पानी फेर रही है। पूर्णिया में पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।पुलिस ने पीछा कर एक डीसीएम ट्रक से 1620 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जलालगढ़ पुलिस को ये कामयाबी मिली है। हालांकि ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया की तरफ से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर पूर्णिया की ओर जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में जांच अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने 350 मीटर तक पीछा किया, ड्राइवर ट्रक खड़ा कर भागा जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। काफी दूर तक पीछा किए जाने के बाद चालक घबरा गया। खुद को पुलिस से घिरता देख उसने गोढ़ी टोला स्थित झा जी चौक के पास ट्रक को सड़क किनारे गड्ढे में उतार दिया और मौके से फरार हो गया। ट्रक से एक मोबाइल बरामद, जांच पड़ताल जारी पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर शराब का बड़ा जखीरा मिला। ट्रक से 1620 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसमें ग्रीन लेबल व्हिस्की समेत कई ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया। जांच के दौरान ट्रक से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि यह मोबाइल तस्करी नेटवर्क के कई बड़े राज खोल सकता है। मोबाइल की जांच के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किस तक पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि मामले में जलालगढ़ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक, वाहन मालिक और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जाएगी। शराबबंदी वाले बिहार में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी एक बार फिर यह दिखाती है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस भी उनके मंसूबों पर लगातार पानी फेर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *