बिहार में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं पटना समेत बाकी 31 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बावजूद बिहार के कई हिस्सों में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। कैमूर जिले का भभुआ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक कुल 115.9mm बारिश हुई, जो सामान्य से 170% अधिक है। सबसे ज्यादा पूर्णिया में 115mm बारिश हुई।
पूर्णिया में सबसे अधिक बारिश, कई जिलों में झमाझम मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जबकि सीमांचल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों (12 मई) के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा कृत्यानंद नगर में हुई, जहां 115 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बनमनखी में 68.2mm, कटिहार में 68mm और कसबा में 62.6mm बारिश दर्ज की गई। बुधवार को हुई बारिश की कुछ तस्वीरें… जानें मौसम बदलने का कारण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय हो गई हैं, जिसके कारण कई जिलों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण प्री-मानसून गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। इसी वजह से सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बारिश और बिजली गिरने के समय लोग खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों, बच्चों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित और पक्के मकानों में रहने को कहा गया है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही मिला-जुला स्वरूप बना रह सकता है। सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश, ठनका और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी और उमस का असर जारी रह सकता है। बिहार में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं पटना समेत बाकी 31 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बावजूद बिहार के कई हिस्सों में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। कैमूर जिले का भभुआ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक कुल 115.9mm बारिश हुई, जो सामान्य से 170% अधिक है। सबसे ज्यादा पूर्णिया में 115mm बारिश हुई।
पूर्णिया में सबसे अधिक बारिश, कई जिलों में झमाझम मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जबकि सीमांचल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों (12 मई) के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा कृत्यानंद नगर में हुई, जहां 115 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बनमनखी में 68.2mm, कटिहार में 68mm और कसबा में 62.6mm बारिश दर्ज की गई। बुधवार को हुई बारिश की कुछ तस्वीरें… जानें मौसम बदलने का कारण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय हो गई हैं, जिसके कारण कई जिलों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण प्री-मानसून गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। इसी वजह से सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बारिश और बिजली गिरने के समय लोग खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों, बच्चों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित और पक्के मकानों में रहने को कहा गया है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही मिला-जुला स्वरूप बना रह सकता है। सीमांचल और उत्तर-पूर्व बिहार में बारिश, ठनका और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी और उमस का असर जारी रह सकता है।


