देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। राजस्थान, महाराष्ट्र, एमपी और यूपी के 12 जिलों में बुधवार को तापमान 45°C के पार दर्ज किया गया। देश में सबसे गर्म राजस्थान का फलोदी रहा। यहां तापमान 46.8°C रहा। बीकानेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में पारा 45°C के ऊपर दर्ज किया गया। डीग में सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास की 4 छात्राएं गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 45.9°C, अमरावती में 45.8°C, जलगांव में 45.6°C, वर्धा में 45°C, यूपी के बांदा और मध्य प्रदेश के खजुराहो में 45.4°C, धार में 45°C दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई। आंधी-बारिश से उत्तर प्रदेश के बदायूं और फतेहपुर में सबसे ज्यादा 5-5 मौतें हुईं। भदोही में मकान पर पेड़ गिरने से मां और 2 बेटियों की मौत हो गई। राजस्थान के चूरू में ओले भी गिरे। सीकर में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिर गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर और सिवनी में आंधी-बारिश हुई। पांढुर्णा में ओले भी गिरे। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। अगले दो दिन मौसम का हाल 15 मई: 16 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें
यूपी में आंधी-बारिश से 13 की मौत:देश के 12 जिलों में पारा 45°C के पार; राजस्थान में 4 स्कूली छात्राएं बेहोश, फलोदी में पारा 46.8°C


