Raipur News: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री का पति संग हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ खूब वायरल, बंदूक लहराते दिखे

Raipur News: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री का पति संग हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ खूब वायरल, बंदूक लहराते दिखे

Raipur News: एक भाजपा नेत्री ने अपने पति के साथ मिलकर शादी समारोह में जमकर हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसे रायपुर का बताया जा रहा है। इसके बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला एक पूर्व विधायक के करीबी और उनकी भाजपा नेत्री पत्नी से जुड़ा हुआ है। दोनों रायपुर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में जमकर हर्ष फायरिंग की। महिला का पति बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी शासकीय कर्मचारी है।

दोनों ने एक बंदूक से की फायरिंग

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि दोनों ने एक ही बंदूक से गोली चलाई। फिलहाल घटना रायपुर की है या अन्य जगह की? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन सूचना मिलने के बाद रायपुर कमिश्नरेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिलाएं और बच्चे भी हथियारों के साथ दिखे

वायरल वीडियो में शादी समारोह के दौरान महिलाएं और युवतियां भी बंदूक से फायरिंग करती दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में बच्चा भी हथियार पकड़े नजर आया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताई है।

बनाई रील

शादी समारोह में डीजे और फिल्मी गानों के बीच हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से प्रसारित हो गया। कई लोगों ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घटना को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वर्सन

वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना कहां का है? सूचना मिलने के बाद वीडियो की जांच की जा रही है। घटना स्थल का पता लगाया जा रहा है।

-डॉक्टर संजीव शुक्ला, सीपी, रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *