राजस्थान: अचानक तबीयत बिगड़ने से सगे भाई-बहन की मौत, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल

राजस्थान: अचानक तबीयत बिगड़ने से सगे भाई-बहन की मौत, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल

Rajasthan Sirohi News: स्वरूपगंज (सिरोही)। राजस्थान के सिरोही जिले के मांडवाड़ा खालसा गांव में सगे भाई – बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मृतकों की पहचान 15 वर्षीय नैनाराम और 12 वर्षीय काली के रूप में हुई है ।

अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है ।

sirohi news
चिकित्सा विभाग ने 100 से अधिक घरों में लिए सैंपल.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर स्वरूपगंज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा । मौके पर पिंडवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ सहित चिकित्सा विभाग की टीम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया ।

चिकित्सा विभाग ने 100 से अधिक घरों में लिए सैंपल

इस गंभीर मामले में चिकित्सा विभाग की ओर से डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने मोर्चा संभाला । डिप्टी सीएमएचओ ने बताया कि विभाग की ओर से गांव में विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत सात टीमों ने करीब 100 घरों में जा – जाकर सैंपल लिए हैं । ये 100 टीमें गांव में घर – घर जाकर सर्वे कर रही हैं । वहीं पूरे मांडवाड़ा खालसा गांव का व्यापक सर्वे भी किया जाएगा।

एहतियात के तौर पर चार अस्पताल में भर्ती

एहतियात के तौर पर एक महिला सहित तीन बच्चों को स्वरूपगंज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया है गया । साथ ही गांव के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं । डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि गांव के 45 सदस्यों के ब्लड सैंपल और पानी पीने के स्थान से पानी का सैंपल भी लिया है ।

प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग का अंदेशा

प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग का अंदेशा जताया जा रहा है , हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा । पुलिस और चिकित्सा विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *