CM पद की शपथ लेते ही Joseph Vijay को मिली PM Modi की बधाई, कहा- मिलकर करेंगे विकास

CM पद की शपथ लेते ही Joseph Vijay को मिली PM Modi की बधाई, कहा- मिलकर करेंगे विकास

टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में तमिलनाडु का पदभार संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। 

प्रशंसकों के बीच थलपति के नाम से मशहूर सी. जोसेफ विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहल गांधी भी मौजूद रहे।  

इसे भी पढ़ें: PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *