क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान से होगा बसों का संचालन:फर्रुखाबाद में रोडवेज बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का होगा अनावरण

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान से होगा बसों का संचालन:फर्रुखाबाद में रोडवेज बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का होगा अनावरण

फर्रुखाबाद में शनिवार को महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के कारण रोडवेज बसों का संचालन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के ग्राउंड से किया जाएगा। वहां कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मूर्ति अनावरण के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जिसके चलते रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़भाड़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एआरएम राजेश कुमार ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान से बसों के संचालन के निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था शनिवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। इस वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पांच निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें वरिष्ठ लिपिक नीरज कुमार अग्निहोत्री, बीसी जितेंद्र सिंह, राजीव बाजपेई, चालक श्री कृष्णा शुक्ला और सुरक्षा गार्ड नीलेश शामिल हैं। शुक्रवार देर शाम से ही रोडवेज बस स्टैंड लगभग खाली हो गया है। अधिकांश बसें या तो अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी हैं या वर्कशॉप में खड़ी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर खुला रखा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *