बिजनौर में चाइनीज मांझे में फंसी चील:वन विभाग ने 50 फीट ऊंचे पेड़ से दो दिन बाद बचाया

बिजनौर में चाइनीज मांझे में फंसी चील:वन विभाग ने 50 फीट ऊंचे पेड़ से दो दिन बाद बचाया

बिजनौर में चाइनीज मांझे में फंसी एक दुर्लभ प्रजाति की चील को वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया है। यह घटना बिजनौर शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित एक कब्रिस्तान में हुई। चील पिछले दो दिनों से 50 फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर फंसी हुई थी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में योगेन्द्र, नसीम ठेकेदार और टीटू श्रमिक सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे। 50 फीट की ऊंचाई पर फंसे होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण था। वन विभाग की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के बाद चील को सुरक्षित नीचे उतारा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि चील चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गई थी और फिलहाल डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *