उर्विल पटेल ने ठोक दिया IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, जेब से पर्ची निकाल दिया ये संदेश

उर्विल पटेल ने ठोक दिया IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, जेब से पर्ची निकाल दिया ये संदेश

Fastest Fifty in IPL History Urvil Patel: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में Urvil Patel ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलते हुए उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आते ही कर दी छक्के-चौकों की बारिश

इस मुकाबले में उर्विल पटेल ने शुरुआत से ही तूफानी अंदाज अपनाया। उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर एक रन लिया और फिर अगली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद एक गेंद वाइड रही और फिर अगली तीन गेंदों में उन्होंने दो छक्के और एक चौका जड़कर लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।

उर्विल यहीं नहीं रुके। इसके बाद मोहम्मद शमी के ओवर में एक छक्का और एक सिंगल लेकर 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान एक खास पल देखने को मिला, जब अर्धशतक के बाद उर्विल पटेल ने जश्न मनाते हुए अपनी जेब से एक पेपर निकाला, जिस पर गुजराती भाषा में लिखा था, “This is for you Papa.” यानी “यह आपके लिए है पापा।” उनका यह इमोशनल सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

IPL में सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल के इतिहास में अब सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के साथ पूर्वी पटेल के नाम भी दर्ज हो गया है। आपको बता दें कि जायसवाल ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने केएल राहुल के 14 गेंदों में लगाए गए अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

आपको बता दें कि आईपीएल 2018 में राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। तब वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे। वहीं पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड भी 14-14 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा 15-15 गेंदों में आईपीएल में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

23 गेंदों में किया बड़ा धमाका

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने 282 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और एलएसजी की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। 10वें ओवर में जब वह आउट हुए, तब सीएसके ने 126 रन बना लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *