‘भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना ही होगा’:गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया माओवादी मुस्लिम पार्टी; ओवैसी पर बोले- यहां शरिया कानून नहीं चलेगा

‘भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना ही होगा’:गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया माओवादी मुस्लिम पार्टी; ओवैसी पर बोले- यहां शरिया कानून नहीं चलेगा

बेगूसराय में केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वंदे मातरम को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में रहने वालों को राष्ट्रगीत का सम्मान करना ही होगा। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता की वंदना है। ओवैसी जी यह भारत है और यहां शरिया कानून नहीं चलेगा। अगर आपको इस देश में रहना है, तो भारत माता की वंदना यानी वंदे मातरम कहना ही होगा। जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं, वे देश की अखंडता और संस्कृति को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवैधानिक मूल्यों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान सर्वोपरि है। अर्बन नक्सल की भूमिका में राहुल गांधी गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अब कांग्रेस वह पुरानी पार्टी नहीं रही, बल्कि यह माओवादी मुस्लिम कांग्रेस में तब्दील हो चुकी है। मैं राहुल गांधी को चैलेंज करता हूं कि वे बताएं क्या असम में उनके 98 फीसदी जीते हुए उम्मीदवार मुस्लिम नहीं है। राहुल गांधी चंदन लगाकर और जनेऊ पहनकर घूमते थे, कहां चला गया घूमना। अब लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। राहुल गांधी अर्बन नक्सल की भूमिका में रहते हैं, मुस्लिम ही इनका सब कुछ हो गया है‌। उनकी पार्टी अब अर्बन नक्सल और कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में है। ओवैसी की पार्टी की जरूरत नहीं गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि ओवैसी को अब अपनी पार्टी की दुकान बंद कर देनी चाहिए। राहुल गांधी की कांग्रेस अब खुद ही ओवैसी से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को तवज्जो दे रही है। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में ओवैसी की पार्टी की अब कोई जरूरत नहीं रह गई है। कांग्रेस पर सनातन धर्म के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हर उस चीज का विरोध कर रही है, जो भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ी है। चाहे वह नारी शक्ति का वंदन(नारी शक्ति वंदन अधिनियम) हो या सनातन परंपराएं, कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है। बेगूसराय में केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वंदे मातरम को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में रहने वालों को राष्ट्रगीत का सम्मान करना ही होगा। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता की वंदना है। ओवैसी जी यह भारत है और यहां शरिया कानून नहीं चलेगा। अगर आपको इस देश में रहना है, तो भारत माता की वंदना यानी वंदे मातरम कहना ही होगा। जो लोग वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं, वे देश की अखंडता और संस्कृति को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवैधानिक मूल्यों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान सर्वोपरि है। अर्बन नक्सल की भूमिका में राहुल गांधी गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अब कांग्रेस वह पुरानी पार्टी नहीं रही, बल्कि यह माओवादी मुस्लिम कांग्रेस में तब्दील हो चुकी है। मैं राहुल गांधी को चैलेंज करता हूं कि वे बताएं क्या असम में उनके 98 फीसदी जीते हुए उम्मीदवार मुस्लिम नहीं है। राहुल गांधी चंदन लगाकर और जनेऊ पहनकर घूमते थे, कहां चला गया घूमना। अब लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। राहुल गांधी अर्बन नक्सल की भूमिका में रहते हैं, मुस्लिम ही इनका सब कुछ हो गया है‌। उनकी पार्टी अब अर्बन नक्सल और कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में है। ओवैसी की पार्टी की जरूरत नहीं गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि ओवैसी को अब अपनी पार्टी की दुकान बंद कर देनी चाहिए। राहुल गांधी की कांग्रेस अब खुद ही ओवैसी से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को तवज्जो दे रही है। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में ओवैसी की पार्टी की अब कोई जरूरत नहीं रह गई है। कांग्रेस पर सनातन धर्म के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज हर उस चीज का विरोध कर रही है, जो भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ी है। चाहे वह नारी शक्ति का वंदन(नारी शक्ति वंदन अधिनियम) हो या सनातन परंपराएं, कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *