बंगाल का CM कौन? कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आज BJP की बैठक में चुना जाएगा विधायक दल का नेता

बंगाल का CM कौन? कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आज BJP की बैठक में चुना जाएगा विधायक दल का नेता

अमित शाह को भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर कोलकाता भेजा है। आज विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल शपथ ग्रहण होगा। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल (Union Home Minister Amit Shah) की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। अमित शाह को भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर कोलकाता भेजा है। आज वह विधायक दल की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कल यानी 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण है। यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में होगा।

कोलकाता में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि जनता के लिए एक उत्सव का दिन है, उत्सव की लहर है क्योंकि जनता का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा। हमने अपने बहुत लोगों को खोया है, भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं की जान गई है। उनके बलिदान के कारण ही हमें जीत मिली है। यह दिन उन्हें स्मरण करने का है।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि सबमें बहुत प्रसन्नता, बहुत खुशी है। सब लोग खुश हैं और सब जय श्री राम का उद्घोष कर रहे हैं।

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है, जिन अहंकारी लोगों ने कहा था कि अमित शाह या कोई केंद्रीय मंत्री यहां 4 तारीख के बाद नहीं आ पाएंगे, आज देखिए अमित शाह यहां आए हैं। और जिन लोगों ने ऐसी बातें कही थी वे अपने घर में बैठे हैं। विधायक दल की बैठक में नेता तय होगा, 6 बजे तक सब स्पष्ट हो जाएगा।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *