एक तेरहवीं ऐसी भी! डॉगी की मौत के बाद पूरे परिवार ने कराया मुंडन, 13 ब्राह्मणों को भोज खिलाया, दान-दक्षिणा दी

एक तेरहवीं ऐसी भी! डॉगी की मौत के बाद पूरे परिवार ने कराया मुंडन, 13 ब्राह्मणों को भोज खिलाया, दान-दक्षिणा दी

हिंदू धर्म में तेरहवीं का विशेष महत्व है। तेरहवीं संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति की मौत होने पर 13वें दिन तेरहवीं संस्कार किया जाता है। यह संस्कार शोक अवधि के समापन और मृतक की आत्मा को शांति देने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि यदि तेरहवीं न की जाए तो मृतक की आत्मा प्रेत योनि में भटक सकती है और उसके परिजनों को कष्ट हो सकता है।

डॉगी के तेरहवीं संस्कार का वीडियो वायरल

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद तेरहवीं संस्कार पर घर की शुद्धि की जाती है। इसके बाद परिवार के लोग पहले की तरह अपने काम पर लौटते हैं। तेरहवीं संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चारों तरफ चर्चा हो रही है। खास बात है कि तेरहवीं संस्कार का यह वीडियो किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक डॉगी है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

डॉगी की मौत पर पूरे परिवार ने मुंडन कराया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा तेरहवीं का वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है। यहां एक पालतू डॉगी की मौत के बाद उसके मालिक के पूरे परिवार ने मुंडन कराया। घर के सदस्य की तरह परिवार के लोगों ने डॉगी की तेरहवीं की और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कराया। डॉगी की आत्मा की शांति के लिए परिवार ने हवन भी कराया।

ब्राह्मणों को भोज कराया, दान-दक्षिणा दी

पालतू डॉगी की मौत के बाद एक परिवार ने घर के सदस्य की तरह सभी क्रिया-कर्म किए। डॉगी की फोटो रखकर तेरहवीं संस्कार किया और 13 ब्राह्मणों को भोज कराया। इस मौके पर ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी दी गई। डॉगी की तेरहवीं के वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग विधि-विधान से पूधा-पाठ कर रहे हैं। वीडियो में मंत्रोच्चार की आवाज भी सुनाई दे रही है।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

डॉगी के तेरहवीं संस्कार का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया- ओम शांति! मनुष्य और सभी जानवर एक समान हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है, उसका सम्मान जरूरी है। तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- जानवर हो या इंसान, मान्यता सभी के लिए बराबर है। एक अन्य यूजर ने वीडियो को ड्रामेबाजी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *