Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय के हाउस बोट (क्रूज) (Action in Jhumka cruise) में शराबखोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में प्रशासन की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। क्रूज में शराबखोरी और 2 माह का किराया नहीं देने पर झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी ने संचालक (ठेकेदार) को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही हाउस बोट का संचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही टेंडर निरस्त करने अल्टीमेटम दिया गया है। बता दें कि जबलपुर के बरगी डेम में हुए क्रूज हादसे के बाद यहां के कू्रज के डस्टबिन में बीयर और व्हीस्की की बोतलें मिली थीं।

बता दें कि झुमका जलाशय (Action in Jhumka cruise) को पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद डीएमएफ मद से 3 करोड़ की लागत से बोट हाउस और शिकारा बोट चलाने प्रोजेक्ट बनाया गया। पहले चरण में जम्मू के श्रीनगर डल झील की तर्ज पर झुमका में 5 शिकारा बोट चलाने की शुरुआत हुई।

छत्तीसगढ़ में पहली बार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर डल झील में चलने वाले शिकारा बोट झुमका जलाशय में चलाए गए। दूसरे चरण में हैदराबाद के कारीगरों की मदद से करीब डेढ़ साल में तैयार कराने के बाद हाउस बोट (Action in Jhumka cruise) उतारा गया। डबल डेकर हाउस बोट में 2-2 कमरे, एक-एक हॉल और ऊपरी मंजिल पर किचन की सुविधा है।

Action in Jhumka cruise
Cruise (Photo- Patrika)

इसमें 70 पर्यटक एक बार में जलाशय में समंदर जैसा सफर का आनंद उठाते थे। साथ ही पर्यटकों को जलाशय में करीब 500 हेक्टेयर एरिया में भरे लबालब पानी के बीच में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने सुविधाएं देने की तैयारी थी।

Action in Jhumka cruise: नोटिस में ये लिखा

झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी के सचिव एवं डिप्टी कलेक्टर ने हाउस बोट के ठेकेदार अभिषेक जायसवाल को नोटिस जारी किया है। इसमें उल्लेख है कि प्राय: देखने में आया है कि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और दो महीने का किराया बकाया है। मीडिया के माध्यम से हाउस बोट (Action in Jhumka cruise) में नशीली पदार्थों का सेवन की सूचनाएं मिली है।

Action in Jhumka cruise
Liquor bottles in cruise dustbin (Photo- Patrika)

यह कृत्य अनुबंध की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले में 2 महीने का किराया भुगतान कर कारण बताओ नोटिस का 2 दिन में जवाब प्रस्तुत करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं करने एवं बकाया किराया भुगतान नहीं करने पर टेंडर निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी।

हर माह 1.4 लाख किराया, 2 माह से भुगतान नहीं

झुमका जलाशय में हाउस बोट संचालन के लिए अनुबंध पर ठेकेदार को सौंपा गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल कर झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी (Action in Jhumka cruise) बैकुंठपुर की देखरेख में झुमका जलाशय क्षेत्र में हाउस बोट चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि हाउस बोट को ठेका देनेे के लिए अमानत राशि जमा कराई गई है।

साथ ही मासिक किराया 1.4 लाख तय है। लेकिन ठेकेदार ने 2 महीने का किराया तक भुगतान नहीं किया है। वहीं बोट क्लब में मेडिकल और गोताखोर की टीम तक नहीं रहती है।

Action in Jhumka cruise
Jhumka dam cruise (Photo- Patrika)

सीसीटीवी कैमरे लगाने मांग उठी

टेंडर हथियाने के बाद ठेकेदार अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर हाउस बोट (Action in Jhumka cruise) में शराबखोरी कराने लगा है। क्रूज के भीतर रखे गए डस्टबीन में शराब की बोतलें भरी पड़ी मिली। लेकिन मामले को लेकर अधिकारी अनजान थे। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में 30अप्रैल को हुए हादसे जैसा कोरिया झुमका जलाशय में न्यौता दे रहे थे।

झुमका वाटर टूरिज्म सोसाइटी की निगरानी में चलने वाले क्रूज में शराबखोरी का मामला उजागर होने के बाद निगरानी करने सीसीटीवी कैमरे लगाने मांग उठने लगी है। वहीं 2 मई को मीडिया के सामने 3 घंटे तक एक कमरे की चाबी नहीं होने का बहाना बनाकर नहीं खोलने पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने की भी आशंका (Action in Jhumka cruise) जताई जाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *