ईरान के नए प्रस्ताव से नाखुश ट्रंप, फिर से बमबारी करने की दी धमकी

ईरान के नए प्रस्ताव से नाखुश ट्रंप, फिर से बमबारी करने की दी धमकी

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच अभी तक शांति समझौता नहीं हुआ है। इसी बीच ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव भेजा है जिससे युद्ध का स्थायी अंत हो सके। इस शांति प्रस्ताव के अनुसार अब होर्मुज स्ट्रेट के मामले पर एक साथ बातचीत का प्रस्ताव है, जिसके तहत होर्मुज स्ट्रेट को खोलने, अमेरिकी नाकेबंदी हटाने और कोई हमला न करने की गारंटी पर सहमति बनेगी। इसके अलावा ईरान परमाणु मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार रहेगा, जिसके बदले में अमेरिका को प्रतिबंधों से राहत देनी होगी। ईरान इसके लिए पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति-वार्ता चाहता है।

ईरान के प्रस्ताव से ट्रंप नाखुश

ईरान के इस नए प्रस्ताव से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) नाखुश हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने खुद ही यह बात कही। उन्होंने ईरान के नए शांति प्रस्ताव के प्रति असुंतष्टि जताते हुए इसे अपर्याप्त बताया और कहा कि ईरान ऐसी चीज़ों की मांग कर रहा है जिनके लिए वह सहमत नहीं हो सकते। ट्रंप ने साफ कर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना उनकी मुख्य शर्त है।

फिर से बमबारी करने की दी धमकी

ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान पर बमबारी करने की धमकी दी है। ट्रंप ने सीज़फायर के बाद कई मौकों पर कहा है कि वह फिर से युद्ध शुरू नहीं करना चाहते, लेकिन अगर ईरान नहीं माना, तो उनके पास युद्ध फिर से शुरू करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *