बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पद संभालने के बाद लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आज पूरे दिन मुख्यमंत्री पटना में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पहुंचकर गंगा किनारे बन रहे अत्याधुनिक रिवरफ्रंट पार्क का निरीक्षण करेंगे। इस परियोजना में किड्स जोन, सेल्फी पॉइंट, ओपन स्पेस और कमर्शियल मार्केट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। महावीर मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना इसके बाद मुख्यमंत्री महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी महावीर मंदिर पहुंचेंगे। अब तक उन्होंने करीब 10 से भी अधिक मंदिर में दर्शन किए हैं। आए दिन वह किसी न किसी मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करते हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें पटना मेट्रो, शहर की ड्रेनेज व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। गया-बोधगया दौरे में दिए सख्त निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री गयाजी और बोधगया पहुंचे थे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण किया। ई-रिक्शा से जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश दिए। फल्गु नदी तट और देवघाट क्षेत्र का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री बोधगया पहुंचे। यहां महाबोधि मंदिर में दर्शन कर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्किट को और आकर्षक बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि, ‘गयाजी और बोधगया केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बिहार की वैश्विक पहचान हैं। इसलिए यहां विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।’ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पद संभालने के बाद लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आज पूरे दिन मुख्यमंत्री पटना में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पहुंचकर गंगा किनारे बन रहे अत्याधुनिक रिवरफ्रंट पार्क का निरीक्षण करेंगे। इस परियोजना में किड्स जोन, सेल्फी पॉइंट, ओपन स्पेस और कमर्शियल मार्केट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। महावीर मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना इसके बाद मुख्यमंत्री महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी महावीर मंदिर पहुंचेंगे। अब तक उन्होंने करीब 10 से भी अधिक मंदिर में दर्शन किए हैं। आए दिन वह किसी न किसी मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करते हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें पटना मेट्रो, शहर की ड्रेनेज व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। गया-बोधगया दौरे में दिए सख्त निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री गयाजी और बोधगया पहुंचे थे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण किया। ई-रिक्शा से जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश दिए। फल्गु नदी तट और देवघाट क्षेत्र का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री बोधगया पहुंचे। यहां महाबोधि मंदिर में दर्शन कर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सर्किट को और आकर्षक बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि, ‘गयाजी और बोधगया केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बिहार की वैश्विक पहचान हैं। इसलिए यहां विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।’


