शेखपुरा में वाहन ने महिला मजदूर को कुचला, मौत:प्याज गोदाम में काम कर लौट रही थी पैदल, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

शेखपुरा में वाहन ने महिला मजदूर को कुचला, मौत:प्याज गोदाम में काम कर लौट रही थी पैदल, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

शेखपुरा-कसार मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन ने 58 वर्षीय महिला मजदूर को कुचल दिया। यह घटना बीती रात घटी, जिसमें महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों ने घायल महिला को तुरंत सड़क से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र निवासी भिखारी महतो की पत्नी विमला देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतका के परिजनों से बयान दर्ज किए। ट्रैफिक थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्याज गोदाम में मजदूरी कर लौटने के दौरान हादसा ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि मृतका शेखपुरा शहर के एक प्याज गोदाम में मजदूरी कर देर शाम पैदल घर लौट रही थी। तभी किसी अज्ञात ई-रिक्शा ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के दो पुत्र हैं, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शेखपुरा-कसार मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन ने 58 वर्षीय महिला मजदूर को कुचल दिया। यह घटना बीती रात घटी, जिसमें महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों ने घायल महिला को तुरंत सड़क से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र निवासी भिखारी महतो की पत्नी विमला देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतका के परिजनों से बयान दर्ज किए। ट्रैफिक थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्याज गोदाम में मजदूरी कर लौटने के दौरान हादसा ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि मृतका शेखपुरा शहर के एक प्याज गोदाम में मजदूरी कर देर शाम पैदल घर लौट रही थी। तभी किसी अज्ञात ई-रिक्शा ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के दो पुत्र हैं, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *