समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। तीनों एक ही गाड़ी पर सवार थे। चचेरे भाई की बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय के बुलाकीपुर निवासी कमल महतो के पुत्र संदीप कुमार और राम प्रसाद महतो के पुत्र विपिन कुमार के तौर पर हुई है। घायल विजेंद्र कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दूल्हे को छोड़कर लौटे बाराती मृतक संदीप के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि जंदाहा में चचेरे भाई गोपाल की शादी थी। फोर व्हीलर से बारात जा रही थी, लेकिन वो बुलेट से गया था। विपिन बुलेट चला रहा था। हेलमेट भी पहन रखा था। जयमाला होने के बाद हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद दूल्हे को छोड़कर हमलोग वापस लौट गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घायल विजेंद्र ने बताया कि एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है। स्थानीय लोगों ने तीनों को घटनास्थल से उठाकर रात करीब 3:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन और संदीप को मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूरी करते थे। हमलोगों की कोई गलती नहीं है। ट्रक काफी स्पीड में थी। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दोनों युवक की मौत हुई है, जबकि तीसरा घायल है। तीनों आपस में चचेरे भाई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। तीनों एक ही गाड़ी पर सवार थे। चचेरे भाई की बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय के बुलाकीपुर निवासी कमल महतो के पुत्र संदीप कुमार और राम प्रसाद महतो के पुत्र विपिन कुमार के तौर पर हुई है। घायल विजेंद्र कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दूल्हे को छोड़कर लौटे बाराती मृतक संदीप के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि जंदाहा में चचेरे भाई गोपाल की शादी थी। फोर व्हीलर से बारात जा रही थी, लेकिन वो बुलेट से गया था। विपिन बुलेट चला रहा था। हेलमेट भी पहन रखा था। जयमाला होने के बाद हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद दूल्हे को छोड़कर हमलोग वापस लौट गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घायल विजेंद्र ने बताया कि एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है। स्थानीय लोगों ने तीनों को घटनास्थल से उठाकर रात करीब 3:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन और संदीप को मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूरी करते थे। हमलोगों की कोई गलती नहीं है। ट्रक काफी स्पीड में थी। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, एएसपी संजय पांडे ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दोनों युवक की मौत हुई है, जबकि तीसरा घायल है। तीनों आपस में चचेरे भाई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।


