श्रमिकों के अधिकारों को विधिक सेवा प्राधिकार सक्रिय

लखीसराय| जिले में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार प्रयासरत है। यह जानकारी बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर ने दी। उन्होंने बताया कि समाज और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में श्रमिक, खासकर असंगठित क्षेत्र के कामगार, अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। जानकारी के अभाव, जटिल प्रक्रियाओं और बिचौलियों के कारण वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। लखीसराय| जिले में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार प्रयासरत है। यह जानकारी बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर ने दी। उन्होंने बताया कि समाज और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में श्रमिक, खासकर असंगठित क्षेत्र के कामगार, अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। जानकारी के अभाव, जटिल प्रक्रियाओं और बिचौलियों के कारण वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *