जमानत लेने पहुंचे थे कोर्ट, बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

जमानत लेने पहुंचे थे कोर्ट, बस स्टैंड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

भास्कर न्यूज | पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचौंदी पंचायत में हुए जमीन विवाद और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में की गई। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पौआखाली थाना कांड संख्या 57/26 में नामजद अभियुक्त जुल्मेसा (40), पिता मो. दहालू और मो. रैमू (50), पिता पामर अली, दोनों निवासी महेशपुर बरचौंदी, जमानत लेने के लिए किशनगंज न्यायालय पहुंचने वाले थे। गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर के बाहर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव की स्थिति थी, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई थी। इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। भास्कर न्यूज | पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचौंदी पंचायत में हुए जमीन विवाद और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में की गई। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पौआखाली थाना कांड संख्या 57/26 में नामजद अभियुक्त जुल्मेसा (40), पिता मो. दहालू और मो. रैमू (50), पिता पामर अली, दोनों निवासी महेशपुर बरचौंदी, जमानत लेने के लिए किशनगंज न्यायालय पहुंचने वाले थे। गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर के बाहर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव की स्थिति थी, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई थी। इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *