भास्कर न्यूज | लखीसराय बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित एनएच 80 पर बजरंगबली मंदिर के पास शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना सूखे नशे के अवैध धंधे पर कब्जा जमाने का प्रयास माना जा रहा है। एक छोटे गुमटी संचालक से पांच लाख रुपए की रंगदारी मानने के पीछे भी सूखा नशा जैसे गांजा एवं स्मैक के अवैध धंधा किए जाने का आरोप है। घटना के बाद कुख्यात टीटू धमाका के सोशल मीडिया आईडी से बड़हिया से लखीसराय के बीच जितने भी लोग स्मैक व गांजा का धंधा कर रहे हैं बंद कर दें नहीं तो टीटू धमाका आ जाएगा। साथ ही कहा गया है कि पांच या 10 लाख रुपए रंगदारी का केस करने से कुछ नहीं होगा। अगर अपनी खैरियत चाहते हो तो स्मैक बेचना बंद कर दो जैसी चेतावनी का पोस्ट भी सूखे नशे के अवैध धंधा पर कब्जा जमाने का प्रयास माना जा रहा है। शराबबंदी बाद तेजी से फैल रहा सूखा नशा का अवैध धंधा शराब बंदी के बाद हाल के दिनों में सूखा नशा का अवैध धंधा तेजी से फैला है। इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर बड़हिया थाना क्षेत्र के एक गंाव स्थित घर से स्मैक पैकेजिंग का वीडियो वायरल हुआ था। हाल के दिनो में सूखा नशा के फैलते अवैध धंधे से अच्छी कमाई हो रही है। सूखा नशा के धंधा में कई छोटे छोटे गिरोह कार्य कर रहे हैं। ^कोट प्रारंभिक तौर पर स्मैक एवं सूखे नशे के धंधे पर कब्जा को लेकर भी पुलिस जांच एवं अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान पूरा हुए बगैर कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता। पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट भी इस ओर इशारा कर रहा है। प्रेरणा कुमार, एसपी, लखीसराय। भास्कर न्यूज | लखीसराय बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित एनएच 80 पर बजरंगबली मंदिर के पास शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना सूखे नशे के अवैध धंधे पर कब्जा जमाने का प्रयास माना जा रहा है। एक छोटे गुमटी संचालक से पांच लाख रुपए की रंगदारी मानने के पीछे भी सूखा नशा जैसे गांजा एवं स्मैक के अवैध धंधा किए जाने का आरोप है। घटना के बाद कुख्यात टीटू धमाका के सोशल मीडिया आईडी से बड़हिया से लखीसराय के बीच जितने भी लोग स्मैक व गांजा का धंधा कर रहे हैं बंद कर दें नहीं तो टीटू धमाका आ जाएगा। साथ ही कहा गया है कि पांच या 10 लाख रुपए रंगदारी का केस करने से कुछ नहीं होगा। अगर अपनी खैरियत चाहते हो तो स्मैक बेचना बंद कर दो जैसी चेतावनी का पोस्ट भी सूखे नशे के अवैध धंधा पर कब्जा जमाने का प्रयास माना जा रहा है। शराबबंदी बाद तेजी से फैल रहा सूखा नशा का अवैध धंधा शराब बंदी के बाद हाल के दिनों में सूखा नशा का अवैध धंधा तेजी से फैला है। इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर बड़हिया थाना क्षेत्र के एक गंाव स्थित घर से स्मैक पैकेजिंग का वीडियो वायरल हुआ था। हाल के दिनो में सूखा नशा के फैलते अवैध धंधे से अच्छी कमाई हो रही है। सूखा नशा के धंधा में कई छोटे छोटे गिरोह कार्य कर रहे हैं। ^कोट प्रारंभिक तौर पर स्मैक एवं सूखे नशे के धंधे पर कब्जा को लेकर भी पुलिस जांच एवं अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान पूरा हुए बगैर कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता। पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट भी इस ओर इशारा कर रहा है। प्रेरणा कुमार, एसपी, लखीसराय।


