Video: गांवों में गूंज रहा विकास संदेश

Video: गांवों में गूंज रहा विकास संदेश

गांव-गांव पहुंच रहे रथों का आमजन उत्साह व अपनत्व के साथ स्वागत कर रहे हैं। पारंपरिक पूजा-अर्चना और लोक उत्सव जैसे वातावरण में इनका अभिनंदन अभियान की लोकप्रियता दर्शाता है। बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी ने ग्राम पंचायत डेढ़ा पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने कार्यक्रम को प्रभावी व सुव्यवस्थित बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू भी उपस्थित थे।
ग्राम रथों के जरिए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन पर आकर्षक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों से प्रभावी रूप से प्रदर्शित हो रहे हैं। लोक कलाकारों की सांस्कृतिक चौपालों ने भी अभियान में विशेष आकर्षण जोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *