दिल्ली- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टविटी का प्लान तैयार है। डीएनडी से घरबरा तक 31.437 किमी लंबा एक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इसके तीन पार्ट होंगे। पहला एलिवेटेड-1 ये 5 किमी की डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर-94 तक होगी। दूसरा हिस्सा बंधा रोड एलाइनमेंट जिसकी लंबाई 28 किमी और तीसरा एलिवेटेड-2 जो 9.2 किमी सेक्टर-151 से घरबरा जीबीयू के पास तक बनेगी। हालांकि ये फाइनल ले आउट नहीं है। इसमें संशोधन किया जा सकता है। इस 31.437 किमी लंबे इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में करीब 4300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सलाहकार कंपनी ने एक महीने में अपना टेंटिव एलाइनमेंट और कास्ट प्राधिकरण को भेजी है। दो महीने बाद फाइनल डाफ्ट दिया जाएगा।
4300 करोड़ में तैयार होगा पूरा प्रोजेक्ट
एक अधिकारी ने बताया कि ये प्रोजेक्ट डीएनडी से घरबरा विलिज तक जाएगा। घरबरा यमुना एक्सप्रेस वे लिंक करता है। कुल 31.437 किमी के रोड इंफ्रा में 14.2 किमी एलिवेटेड होगा। 1 बड़ा फ्लाईओवर बनेगा। दो प्रकार के इंटरचेंज बनेंगे। इसमें एक फुल कल्वर्ट और 3 ट्रपनेट होंगे। करीब 1400 करोड़ रुपए लैंड कास्ट और कुल प्रोजेक्ट 4300 करोड़ में बनेगा।
तीन महीने में फाइनल डीपीआर
प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का काम अल्मोडज कंस्लटेंट को दिया गया है। कंपनी को डीपीआर तीन महीने में तैयार करनी है। जिसमें एक महीने में रॉ ड्राफ्ट तैयार कर प्राधिकरण को दिया गया है। फाइनल डाफ्ट जुलाई तक जमा होगा। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बताया गया कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करीब 2 साल में पूरा कर लिया जाएगा।


