औरंगाबाद में पुरानी रंजिश में पूर्व मुखिया के भाई जानलेवा हमला हुआ है। धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया। गर्दन करीब 40 फीसदी तक कट गई है। गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान चरण गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी उर्फ मुटर(45) के तौर पर हुई है। घटना माली थाना क्षेत्र के जसोईया गांव के पास की है। सड़क पर खून से लथपथ पड़ा जानकारी के मुताबिक संतोष ताड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार की शाम ताड़ी लाने के लिए बाजार गया था। घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी रामप्यारे चौधरी ने उस पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच सड़क पर गिर पड़ा। काफी देर तक खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा। बनहरा गांव की ओर से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। डेहरी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। रहम की भीख मांगती रही घायल के भाई पूर्व मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि रामप्यारे चौधरी के साथ पूर्व में जमीन को लेकर विवाद था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। जमीन का बंटवारा भी हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी ने पुरानी रंजिश रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया। हमले के दौरान संतोष ने आरोपी को पहचान लिया था और उसका नाम लेकर जान की भीख मांगी, लेकिन बेरहमी से हमला जारी रखा। पिता राजेंद्र चौधरी ने माली थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए आवेदन में रामप्यारे चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। औरंगाबाद में पुरानी रंजिश में पूर्व मुखिया के भाई जानलेवा हमला हुआ है। धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया। गर्दन करीब 40 फीसदी तक कट गई है। गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान चरण गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी उर्फ मुटर(45) के तौर पर हुई है। घटना माली थाना क्षेत्र के जसोईया गांव के पास की है। सड़क पर खून से लथपथ पड़ा जानकारी के मुताबिक संतोष ताड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार की शाम ताड़ी लाने के लिए बाजार गया था। घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी रामप्यारे चौधरी ने उस पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच सड़क पर गिर पड़ा। काफी देर तक खून से लथपथ हालत में पड़ा रहा। बनहरा गांव की ओर से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। डेहरी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। रहम की भीख मांगती रही घायल के भाई पूर्व मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि रामप्यारे चौधरी के साथ पूर्व में जमीन को लेकर विवाद था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। जमीन का बंटवारा भी हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी ने पुरानी रंजिश रखते हुए इस घटना को अंजाम दिया। हमले के दौरान संतोष ने आरोपी को पहचान लिया था और उसका नाम लेकर जान की भीख मांगी, लेकिन बेरहमी से हमला जारी रखा। पिता राजेंद्र चौधरी ने माली थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए आवेदन में रामप्यारे चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


