कौन हैं गौतम खट्टर? जिसे गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

कौन हैं गौतम खट्टर? जिसे गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Who Is Youtuber Gautam Khattar Got Arrested: सोशल मीडिया और यूट्यूब की दुनिया में सक्रिय रहने वाले गौरव खट्टर इन दिनों एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इस घटना ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि धार्मिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर भी बहस छेड़ दी है।

क्या है पूरा विवाद? (Who Is Youtuber Gautam Khattar Got Arrested)

मामला उस समय सामने आया जब गौतम खट्टर ने गोवा के वास्को डी गामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 16वीं सदी के मिशनरी सेंट फ्रांसिस जेवियर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोप है कि उन्होंने उन्हें ‘आतंकवादी’ कहा, जिसके बाद ईसाई समुदाय में आक्रोश फैल गया।

इस बयान के विरोध में 100 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिमाचल से हुई गिरफ्तारी

गोवा पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी। आखिरकार उन्हें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया है, जहां कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस मामले को लेकर प्रमोद सावंत ने भी बयान दिया था कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संत समाज से मिला समर्थन

गौतम खट्टर की गिरफ्तारी के बाद धार्मिक जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अविमुक्तेश्वरानंज सरस्वती ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने उनके समर्थन में पोस्ट शेयर किए हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कौन हैं गौतम खट्टर?

गौतम खट्टर एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर वीडियो बनाते हैं। वो सनातन महासंघ के संस्थापक भी हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वह खुद को एक स्पिरिचुअल जर्नलिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पेश करते हैं। उन्होंने हरिद्वार कुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में साधु-संतों के इंटरव्यू भी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *